अस्थमा के मरीजों की सांस लेने की तकलीफ को कैसे कम करता है कीवी ?

अस्थमा के मरीज़ों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। बहुत सी चीज़ें ऐसी होती हैं जो एलर्जी बढ़ाकर अस्थमा के मरीज़ों को नुकसान पहुंचाती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2019 1:31 PM IST

कोई भी बीमारी हो उसका सीधा संबंध खानपान के साथ होता है। कुछ चीजो को खाने से बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है तो कुछ को खाने से उसके लक्षणों से राहत मिल सकता है। वैसे ही एक फल है कीवी जो, अस्थमा में श्वास संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में पूरी तरह से मदद करता है।

अस्थमा के मरीज़ों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। बहुत सी चीज़ें ऐसी होती हैं जो एलर्जी बढ़ाकर अस्थमा के मरीज़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो राहत पहुंचा सकती हैं।

अस्थमा है और सर्दियों में जाना है बाहर तो ध्यान में रखें ये बातें।

इन्हीं में से एक है कीवी फ्रूट। ये फल मुख्य रूप से विदेशी फल है लेकिन अब आसानी से लोकल मार्केट में उपलब्ध हो जाता है। हां, ये थोड़ा महंगा ज़रूर होता है लेकिन अस्थमा के मरीज़ों की महंगी दवाओं जितना नहीं। इसलिए भले ही दवा के रुप में इस फल को खाया जाना चाहिए।

बचपन में पैरासिटामोल अधिक खाने से बढ़ता है अस्थमा का खतरा, जानें पैरासिटामोल खाने के नुकसान।

कैसे करता है कीवी फ्रूट मदद ?

Kiwi-in-hindi-the-health-site कीवी फल का अस्थमा के मरीजों पर असर। ©Shutterstock.

किवी में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। एक कटोरी कटे हुए किवी में 164 मिलीग्राम विटामिन सी होता है दो आपकी दिन की विटामिन सी का इनटेक 273% तक बढ़ा देता है। विटामिन सी अस्थमा मरीज़ों को छींक और अन्य श्वास संबंधी समस्याओं से बचाता है।

अस्थमा से राहत और वेट लॉस में मदद करता है पैशन फ्रूट।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे खाने से श्वसन प्रणाली में एलर्जिक रिएक्शन के कारण होने वाली सूजन भी कम हो जाती है। कीवी खाने से खून में मौजूद इम्यून सेल्स पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और वो अच्छी तरह से काम करने लगते हैं।

सर्दी में स्किन पर की गयी ये गलतियां छीन सकती हैं निखार।

थोरैक्स नाम के एक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि वो बच्चे जो सप्ताह में 5-7 बार कीवी फ्रूट खाते हैं उन्हें सांस लेने में समस्या ये फल न खाने वाले बच्चों की तुलना में 44% तक कम होती है। कीवी का सेवन करने के बाद बच्चों की खांसी और नाक बहने की समस्या में भी कमी देखी गई है।

अस्थमा (दमा) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में जानें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source