Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Holi care for Asthma and Allergic patient: होली में अस्थमा अटैक और एलर्जिक रिएक्शन से बचने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

Holi care Tips: होलिका दहन वाले दिन उठने वाले धुएं से अस्थमा के मरीज़ों और एलर्जी से परेशान होने वाले लोगों की दिक्कतें हो सकती है। आग जलने से धुआं और राख उड़ता है। तो वहीं होली के रंग बहुत देर तक हवा में रहते हैं। जिससे, अस्थमा अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

Holi care for Asthma and Allergic patient: होली में अस्थमा अटैक और एलर्जिक रिएक्शन से बचने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
होली में अस्थमा और एलर्जी के मरीज़ों के लिए टिप्स।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 9, 2020 8:38 PM IST

Holi care for asthma patient: होली (Holi) के समय लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं और होली का आनंद उठाते हैं। रंगों के उड़ने से लेकर रंगपंचमी से पहले यानि होलिका दहन वाले दिन उठने वाले धुएं से अस्थमा के मरीज़ों और एलर्जी से परेशान होने वाले लोगों की दिक्कतें (Holi care for asthma and allergic patient ) हो सकती है। जैसा कि होलिका दहन की शाम लोग होलिका के आसपास पूजा करने और परिक्रमा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। आग जलने से धुआं और राख उड़ता है। इसी तरह, रात भर होलिका जलने की वजह से लगातार धुआं बनता रहता है। जिससे, अस्थमा अटैक की संभावना बढ़ जाती है। (Holi care for asthma in hindi.)

Holi Beauty Tips: होली में यूं रखें बालों, आंखों, स्किन और नाखूनों को सुरक्षित और हेल्दी, इन शहनाज़ हुसैन टिप्स के साथ

होली में अस्थमा के मरीज़ रखें इन बातों का ध्यान (Holi care for asthma patient):

ड्राई कलर्स से बचें:

होली में सूखे रंगों, अबीर और गुलाल जैसी चीज़ों के प्रयोग से बचें। ये रंग बहुत देर तक हवा में रहते हैं। जिससे, ये सांस के ज़रिए शरीर में प्रवेश करते हैं जिससे, एलर्जी और अस्थमा अटैक ट्रिगर हो सकता है। (Holi care for asthma)

Also Read

More News

Holi Special: होली में पीएं-पिलाएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, फलों, ड्राईफ्रूट्स और दूध से बनें ये ड्रिंक्स गर्मी में रखेंगे सेहत का ख्याल

धुएं से दूर रहें:

होलिका दहन में हिस्सा लेने जाएं तो किसी दुपट्टे या स्कार्फ से नाक और मुंह को कवर करें। इससे, अस्थमा अटैक से बचा जा सकता है। आग के बहुत पास जाने से बचें। अगर, आग के पास पूजा करने जाना हो तो, तब जाएं जब धुआं और आग थोड़ी कम हो जाएं।

साथ रखें इंहेलर:

अस्थमा पेशेंट्स अगर होली खेलने या पूजा में जाएं, तो अपना इंहेलर हमेशा साथ रखें। इससे, सिथेंटिक कलर्स की वजह से एलर्जी होने पर इंहेलर पम्प का इस्तेमाल तुरंत किया जा सकता है। जिससे, अस्थमा अटैक से बचा जा सकते हैं। (Holi care for asthma and allergic patient)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Eating Healthy during Holi: होली में इस तरीके से बनाएं पकवानों को हेल्दी, नहीं बढ़ेगा वेट, होली के लिए 6 हेल्दी इटिंग टिप्स