
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 14, 2019 11:00 AM IST
पी-सेफ ने प्रदूषण से बचाने वाला एंटी पॉल्यूशन डस्ट मास्क किया लॉन्च। © Shutterstock.
हवा की गुणवत्ता (Air pollution hazards) दिन ब दिन बद से बद्तर होती जा रही है। लोगों को घर से बाहर निकलने में तकलीफ महसूस होती है, खासकर उन्हें जिन्हें सांस से संबंधित कोई समस्या है। ऐसे में जरूरी है प्रदूषण को बेहतर बनाने की। हालांकि, आप खुद भी कई तरीके आजमाकर अपने घर के अंदर की हवा (Air pollution hazards) को शुद्ध कर सकते हैं। अक्सर लोग वायु प्रदूषण (Air pollution hazards) से बचने के लिए मास्क का यूज करते हैं, खासकर घर से बाहर निकलते समय। अब एक ऐसा पॉल्यूशन सेफ एंटी पॉल्यूशन डस्ट मास्क लॉन्च किया गया है, जिसे लगाकर आप घर के बाहर सुरक्षित और हेल्दी सांस ले सकेंगे। इस मास्क को लॉन्च किया है हाइजीन और वेलनेस ब्रांड पी सेफ ने।
वायु प्रदूषण से लोगों की जीवनशैली प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि यह डस्ट मास्क हवा में मौजूद 95 प्रतिशत खतरनाक प्रदूषण को फिल्टर कर देता है। ब्रांड के फाउंडर विकास बागड़िया का कहना है कि यह बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों के कारण ज्यादातर बड़े भारतीय शहरों में वायु गुणवत्ता सूंचकांक अपने उच्चतम स्तर पर है। इससे सांस से संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा आदि हो सकते हैं। खासकर, दिवाली के समय में बड़े शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में हमने जागरूकता बढ़ाने के लिए एंटी पॉल्यूशन डस्ट मास्क इस समय लान्च करने का निर्णय लिया है। हमारा मुख्य लक्ष्य सामरिक मुद्दों को सुलझाने और स्थायी समाधान पेश करने का रहा है। इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने का उद्देश्य भी इसी दिशा में एक प्रयास है।
इस एंटी पॉल्यूशन मास्क में ईयरलोब के साथ परफेक्ट फेशियल किट और वॉल्व्स हैं, जो आसानी से सांस लेने में मदद करते हैं। गर्मी और उमस को बढ़ने से रोकते हैं। मास्क 95 प्रतिशत डस्ट, माइक्रोगेनिज्म और अन्य बारीक प्रदूषण कणों को फिल्टर कर देता है।
Hygiene for Men : पुरुषों के लिए भी जरूरी है प्राइवेट पार्ट्स की हाइजीन का खास ख्याल