अर्थराइटिस के दर्द से पाना है छुटकारा, तो खाएं ये हर्ब्स

अदरक अर्थराइटिस की समस्या को दूर करता है। सूजन और दर्द को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कई सालों से किया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 19, 2019 9:22 AM IST

अर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें संयुक्त की उपास्थि धीरे-धीरे खराब हो जाती है और कठोर होती है, जिसके परिणामस्वरूप विकृति होती है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसमें आपका इम्यून सिट्सम अपने ही ऊतकों को प्रभावित करने लगता है। यह समस्या शरीर के जोड़ों को प्रभावित करती है। जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। जोड़ों की इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपायों की भी मदद ले सकते हैं। अर्थराइटिस से रोकथाम के लिए कुछ हर्ब्स की मदद ली जा सकती है। जानें, उन हर्ब्स के बारे में जो अर्थराइटिस की समस्या को दूर कर सकते हैं।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018: रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो अर्थराइटिस के दर्द से मिलेगी राहत

अर्थराइटिस के इलाज करती हैं ये जड़ी बूटियां

हल्दी: हल्दी आुके खाने में रंग लाने के साथ कई समस्याओं के आराम दिलाने में मदद करती है। हल्दी में कुरकुमिन और कुरकुमिनाइड होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी में औषधीय गुण होते हैं जिसकी वजह से दर्द कम करने में मदद मिलती है।

मुलेठी: मुलेठी में ग्लाइसिराइजिन नामक कंपाउड होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही सूजन बढ़ाने वाले एंजाइम के उत्पादन को बाधित करते हैं। मुलेठी का सेवन पाउडर, जेल कई तरह से किया जा सकता है।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018 : अर्थराइटिस में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकता है दर्द

अदरक: अदरक अर्थराइटिस की समस्या को दूर करता है। सूजन और दर्द को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कई सालों से किया जा रहा है। यह शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन के लेवल को कम करके अर्थराइटिस की समस्या को कम करता है। अदरक दर्द और सूजन कम करने के साथ जी मिचलाने, सिरदर्द जैसी कई समस्याओं को भी दूर करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source