Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
आज भारत के लगभग 18 से 20 फीसद से भी अधिक लोग अर्थराइटिस से ग्रस्त हैं। महिलाओं को तीन गुना अधिक खतरा है। ऑस्टियोअर्थराइटिस, अर्थराइटिस की सबसे आम किस्म है जो अधिकतर 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को होती है। जितनी जल्दी रोग का पता लगेगा, उतनी जल्दी इलाज शुरू हो सकता है। समय पर उपचार होने से दर्द में कमी आती है और जोड़ों की क्षति भी कम होती है। अर्थराइटिस से बचने के लिए आप कुछ जड़ी-बूटियों का भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018 : अर्थराइटिस में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकता है दर्द
अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसमें आपका इम्यून सिस्टम अपने ही ऊतकों को प्रभावित करने लगता है। यह समस्या शरीर के जोड़ों को प्रभावित करती है जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। जोड़ों की इस समस्या से बचने के लिए जानें, किन प्राकृतिक उपायों की मदद आप ले सकते हैं।
अर्थराइटिस के इलाज के लिए फायदेमंद हैं ये जड़ी-बूटियां
हल्दी
हल्दी कई समस्याओं के आराम दिलाने में मदद करती है। हल्दी में कुरकुमिन और कुरकुमिनाइड होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी में औषधीय गुण होते हैं जिसकी वजह से दर्द कम करने में मदद मिलती है।
मुलेठी
मुलेठी में ग्लाइसिराइजिन नामक कंपाउड होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही सूजन बढ़ाने वाले एंजाइम के उत्पादन को बाधित करते हैं। मुलेठी का सेवन पाउडर, जेल कई तरह से किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड अर्थराइटिस डे 2018: रखेंगे इन बातों का ख्याल, तो अर्थराइटिस के दर्द से मिलेगी राहत
अदरक
अदरक अर्थराइटिस की समस्या को दूर करता है। सूजन और दर्द को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कई सालों से किया जा रहा है। यह शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन के लेवल को कम करके अर्थराइटिस की समस्या को कम करता है। अदरक दर्द और सूजन कम करने के साथ जी मिचलाने, सिरदर्द जैसी कई समस्याओं को भी दूर करता है।
नेटल्स
हर तरह के अर्थराइटिस को दूर करने में नेटल्स बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं जो अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। नेटल्स को त्वचा पर लगाया जाता है जिसकी मदद से दर्द और सूजन कम करने में मिलती है।