
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : April 12, 2022 11:47 AM IST
फाइन लाइन्स, ढीली त्वचा और झुर्रियां ये सभी उम्र बढ़ने के लक्षण हैं। लेकिन आज कल ये चीजें कम उम्र के साथ ही बढ़ती जा रही हैं। बात सिर्फ अगर हम ढीली त्वचा यानी कि स्किन सैगिंग की करें तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैस कि पहले को ये त्वचा मे कोलेजन की कमी के कारण होती है जिसकी वजह से त्वचा की एलास्टिसिटी (elasticity) यानी कि लचीलापन कम होने लगती और फिर यही स्किन सैगिंग बढ़ावा देनी लगती है। लेकिन प्रश्न ये है कि ढीली होती त्वचा को कैसे रोका जाए और 40 के बाद स्किन टाइटनिंग को बढ़ाया जाए। इसी बारे में जनाने के लिए हमने डॉ. पराग तेलंग (Dr. Parag Telang), प्लास्टिक सर्जन और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए डिजाइनर बॉडीज़ सेंटर के निदेशक से बात की।
बढ़ती उम्र के साथ ढीली स्किन के पीछे एक बड़ा कारण है आपकी खराब लाइफस्टाइल। दरअसल, खराब डाइट जैसे कि प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन और पानी की कमीभी आपकी स्किन के नेचुरल पीएच और एलास्टिसिटी को नुकसान पहुंचाता है और इससे स्किन सैगिंग की समस्या बढ़ने लगती है। इसके अलावा अस्वास्थ्यकर आदतों और खराब पर्यावरण मानकों के कारण हमारी त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी होने लगती है। इसके अलावा त्वचा में कोलेजन की कमी या इसका नुकसान भी स्किन सैगिंग की समस्या को बढ़ावा देता है। साथ ही सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं और कम उम्र में एजिंग के लक्षणों को बढ़ावा देती है।
डॉ. पराग तेलंग (Dr. Parag Telang) की मानें तो, 40 के बाद स्किन टाइटनिंग के लिएआप बहुत कुछ कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्यूटी ट्रीटमेंट्स ले सकते हैं और साथ ही कुछ लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों को सही करके इस समस्या से बच सकते हैं। जैसे कि
हयालूरोनिक एसिड (hyaluronic acid) स्किन को अंदर से कसने में मदद करते हैं। इसे आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं या फिर डर्मल फिलर्स (Dermal fillers) ट्रीटमेंट के जरिए इसे ले सकते हैं। ये त्वचा को अंदर से भरता है और स्किन टाइटनिंग में मदद करता है।
ये दोनों ही एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट ही है जो कि फेस की टोनिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये दोनों ट्रीटमेंट आपके स्किन के अंदर कोलेजन को बढ़ावा देता है और इसे अंदर से टाइट करता है। साथ ही इन दोनों के इस्तेमाल से आपकी स्किन की बनावट भी बेहतर हो जाती है।
बोटोक्स (Botox) ट्रीटमेंट के जरिए आप स्किन सैगिंग के साथ, एजिंग के कई लक्षणों से बच सकते हैं। ये आपको लंबे समय के लिए स्किन टाइटनिंग में मदद कर सकता है और ये आपके स्किन में चमक भी लाता है। बस इसके लिए आपको अपने स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत है।
अगर आपको अपने स्किन को टाइट करना है तो आपको अपनी स्किन में कोलेजन की मात्रा बढ़ानी होगी। इसके लिए आप उन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देते हैं और इसकी नेचुरल टोनिंग करते हैं। इसके लिए आप आंवला, नींबू, टमाटर, संतरा, टोफू, मोरिंगा और सब्जा के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
पानी शरीर के हर अंग के लिए जरूरी है। चाहे वो आपकी स्किन ही क्यों ना हो। आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करके अपनी स्किन में कोलेजन को बढ़ावा दे सकते हैं और इसकी टोनिंग को बेहतर बना सकते हैं। दरअसल, पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, स्किन का हाइड्रेशन बढ़ाता है और स्किन में कोलेजन के टूटने को रोकता है और सैगिंग से बचाता है।