ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें जायफल का प्रयोग

अगर स्किन की साफ-सफाई ठीक से करनी हो तो जयफल का उपयोग किया जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 25, 2019 8:57 PM IST

स्किन को हमेशा जवां बनाये रखना कौन नहीं चाहता है। एक उम्र के बाद स्किन में तमाम तरह की समस्या होने लगती है। जायफल का उपयोग करके चेहरे की सुंदरता को बनाये रखा जा सकता है। स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए जायफल बहुत उपयोगी होता है। जायफल का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर स्किन की साफ-सफाई ठीक से करनी हो तो जायफल का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं जायफल के उपयोग से स्किन को क्या-क्या फायदा होता है।

स्किन की सफाई करता है जायफल 

जायफल त्वचा को साफ करने में मदद करता है जिससे आपको जवां और और चमकदार त्वचा मिलती है। इसके लिए, हमें 1 चम्मच जायफल में 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें। जायफल त्वचा को फिर से जवां बनाने में मदद करता है।

ऑयली स्किन के लिए जायफल 

जायफल पाउडर में से शहद की कुछ बूंदे मिलाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल से छुटकारा मिल जाता है। इन दोनों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुँहासे और पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। यह त्वचा पर सीबम के अतिरिक्त उत्पादन को रोकने में मदद करते है। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

 पिग्मेंटेशन को कम करता है

एक बाउल में जायफल पाउडर, दही और नींबू का रस लेकर मिला लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें और इसे ठंडे पानी से धो लें। यह पेस्ट त्वचा से पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है और काले धब्बों को कम करता है।

स्किन की ग्लो बढ़ाने में मददगार 

एक बाउल में बेकिंग सोडा, शहद और एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं। इसमें कुछ नींबू का रस और लौंग का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे 10 मिनट तक मालिश करें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

ये त्वचा पर जायफल लगाने के कुछ लाभ हैं। यह त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है।