hamburger icon
A
Read in English

पुरुष अपनाएं ये टिप्‍स, तो दिखेंगे ज्‍यादा समय तक जवां

समय से पहले झुर्रिया न आएं, इसके लिए जरूरी है कि प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा गलोइंग और यंग बनी रहेगी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 6, 2019 8:21 PM IST

अभी तक ऐसा लगता था कि सिर्फ महिलाओं को ही अपनी सुंदरता की फि‍क्र होती है। पर जैसे-जैसे मैन्‍स (Beauty tips for men) कॉस्‍मैटिक प्रोडक्‍ट का बाजार बढ़ रहा है, उससे यह अहसास होने लगा है कि पुरुषों को भी अपनी सुंदरता का बहुत ख्‍याल है। पर जरूरी नहीं है कि इसे मेंटेन रखने के लिए आपको महंगे प्रोडक्‍ट ही इस्‍तेमाल करने पड़ें। आप ये कुछ खास टिप्‍स (Beauty tips for men) अपनाकर भी खुद को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकते हैं।

महिलाएं भी देती हैं सुंदर पुरुषों पर ध्‍यान 

ब्‍यूटी और हेल्‍थ अब दोनों के लिए जरूरी है। फि‍र चाहें वह महिलाएं हों या पुरुष । हालांकि पुरुष  (Beauty tips for men)अपने चेहरे की सुंदरता के लिए महिलाओं की तुलना में कम समय देते हैं, पर कई शोधों में यह भी साबित हो चुका है कि महिलाएं सुंदर पुरुषों के प्रति जल्‍दी आकर्षित होती हैं। यहां हैं कुछ टिप्‍स, जिनको आजमा कर पुरुष भी ला सकते हैं अपने सौंदर्य में निखार। पुरुषों की त्‍वचा महिलाओं की तुलना में ज्‍यादा ऑयली और मोटी होती है। इसीलिए उनके लिए महिलाओं से अलग सौंदर्य प्रसाधनों का निर्माण किया जाता है। पर बेसिक दोनों का सेम है। दोनों की त्‍वचा में निखार लाने के लिए सौंदर्य और आहार के बेसिक फार्मूला पर ही काम करना होता है।

लंबे समय जवां बने रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स  (Beauty tips for men)

  • चेहरे से रुखापन हटाने के लिए जरूरी है कि नियमित रूप से क्‍लींजिंग, टोनिंग आदि करवाते रहें।
  • समय से पहले झुर्रिया न आएं, इस‍के लिए जरूरी है कि प्राकृतिक उत्‍पादों का इस्‍तेमाल करें। इससे त्‍वचा गलोइंग और यंग बनी रहेगी।
  • फेश वॉश का इस्तेमाल हमेशा अपनी स्किन और चेहरे की बनावट के हिसाब से करें। ड्राई स्किन के लिए ऐलोवेरा फेसवॉश सबसे बेस्ट है। जबकि आयली स्किन वाले पाइनएप्पल फेसवॉश का इस्तेमाल करें। जिन लोगों को चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे, पिगमेनटेशन, निशान, झाईयां और सांवलेपन की समस्या है वो लोग नीम फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
  • चेहरा धोने के बाद हमेशा किसी अच्छे टोनर का इस्तेमाल करें। इसके बाद चहरे पर 10 से 20 एसपीएफ की सन्सक्रीम लगाएं।
  • पुरुष हमेशा शेविंग के दौरान कटने और चेहरे पर जलन की समस्या का सामना करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए शेविंग के बाद विटामिन सी युक्त आफ्टरशेव इस्तेमाल करें। यह चेहरे की जलन और हल्के निशानों को दूर करता है।
  • रात को सोते वक्त हर पुरुष को चेहरे पर नाइट क्रीम लगानी चाहिए। यह चेहरे को साफ और ग्लोइंग रखने में मदद करती है।
  • पुरुषों का ज्‍यादातर समय बाहर बीतता है। इससे वे ज्‍यादा धूप और धूल के संपर्क में आते हैं, जिससे ब्लैहेड्स होना आम बात है। पुरुषों को हर तीन महीने बाद किसी अच्छे सलून या स्किन डॉक्टर के पास जाकर अपने चेहरे की सफाई करवानी चाहिए। इससे चेहरे की गंदगी दूर होने के साथ ही ब्लैहेड्स भी दूर होते हैं।

आपके लुक का भी होता है अवसाद से संबंध : शोध