Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
पानी जीवन जीने के लिए एक शरीर की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आपने देखा होगा डॉक्टर भी दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देता है। बहुत से लोगों को पता नहीं होता है लेकिन गर्म पानी पीने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में-
1) वजन घटाना
गर्म पानी मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़कर पिएं। गर्म पानी पीने से शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता है और अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है।
2) टॉक्सिन करे बाहर
गर्म पानी एक अच्छा डिटॉक्सीफायर है। यह आपके शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकाल देता है। जब आप गर्म पानी पीते हैं तो आपकी बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है और आपको पसीना आता है और इसके साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
3) पाचन
गर्म पानी पीने के का एक बड़ा फायदा ये भी है कि गर्म पानी पीने से आपका पाचन दुरूस्त रहता है। शोध के मुताबिक खाने के बीच में या बाद में ठंडा पानी पीने से यह खाने में मौजूद फैट को आंतों में जमा देता है, जिससे आंतों के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है और पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, एसिडिटी और अल्सर नहीं होता है।
4) बढ़ती उम्र को रोकता है
शरीर में टाक्सिन्स जमा हो जाने से आप कम उम्र में ही अधिक बूढ़े दिखने लगते हैं। आपके चहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हर रोज गर्म पानी पीने से आपकी स्किन सेल्स रिपेयर होती हैं जिससे त्वचा स्वस्थ्य और चमकदार बनती है।
5) सर्दी-जुकाम और गले में खराश
सर्दी-जुकाम और गले में खराश के लिए एक गर्म पानी पीना एक बेहतर घरेलू नुस्खा है। गर्म पानी पीने से श्वास नली में जमा कफ निकलल जाता है और यह गले में दर्द और सूजन में आराम देता है। बंद नाक में भी गर्म पानी पीने से फायदा होता है।
6) दर्द से राहत दिलाता है
गर्म आपनी से मसल्स को आराम मिलता है और शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। अगर आप मसल्स के दर्द या ऐंठन से पीड़ित रहते हैं तो आपको गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए।
7) वर्कआउट के बाद बेहतर ड्रिंक
इससे आपकी बॉडी को मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं और आप हाइड्रेट रहते हैं। इसके अलावा आपका मेटाबोलिक सिस्टम सही रहता है। इतना ही नहीं इसे पीने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
8) बेहतर नींद में सहायक
डिनर के समय गर्म पानी पीने से ना केवल पाचन में सुधार होता है बल्कि आपके शरीर को आराम मिलता है और आपको अच्छी नींद आती है।
9) ब्लड सर्कुलेशन
गर्म पानी पीने से आपके शरीर में खून का बहाव तेज हो जाता है जो आपकी मसल्स और नसों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक होता है। इससे आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। गर्म पानी पीने से आपका नर्वस सिस्टम हेल्दी रहता है और जिससे बाहरी रोगों से रक्षा होती है और फैट जमा नहीं पाता।
10) पिंपल्स और मुहांसों के लिए
धूल और प्रदूषण के बीच हमारी त्वचा को काफी नुकसान होता है। लड़के और लड़कियों के चहरे पर मुहांसे और पिंपल्स की समस्या एक आम बात है लेकिन रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपकी स्किन अन्दर से साफ हो जाती है और आपको मुंहासे या पिंपल्स नहीं होते हैं।
11) पानी के रोगों का खतरा कम करता है
गर्म पानी बैक्टीरिया और जर्म्स को मारता है। इस प्रकार यह आपको पानी के रोगों से बचाता है। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock