झुर्रियां दे रहीं हैं दस्‍तक, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

स्किन पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 25, 2019 7:08 PM IST

प्रदूषण, खानपान की गलत आदतों और कैमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट के इस्‍तेमाल से आजकल उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं। पुरुषों में जहां चेहरे के सामने की ओर झुर्रियां ज्‍यादा नजर आती हैं, वहीं महिलाओं में आंख के कोनों पर सबसे पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी दिख रहे हैं एजिंग के ये साइन तो अभी से अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे।

ये हो सकता है कारण

त्वचा में कोलेजन और इलस्टिन उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाता है जिस वजह से त्वचा ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां दिखती हैं। झुर्रियां सबसे पहले आपके चेहरे पर नजर आती हैं, फिर गले, हाथ और माथे पर से होते हुए पूरे शरीर में बढ़ती चली जाती हैं। शरीर पर झुर्रियां आना एक प्राकृतिक अवस्‍था है। कुछ नुस्‍खे आजमा कर इन्‍हें समय से पहले आने से रोका जा सकता है।

वातावरण भी है जिम्‍मेदार

अतिव्‍यस्‍त दिनचर्या में न फि‍टनेस का ख्‍याल रह पाता है और न ही खानपान का। ऐसे में शरीर और मन दोनों ही थक जाते हैं।तन और मन की थकावट कई बार चेहरे पर झुर्रियों और डार्क सर्कल्‍स के रूप में नजर आती है। इसके साथ ही बढ़ता हुआ प्रदूषण भी चेहरे का निखार छीन लेता है। जिसकी वजह से कई बार समय पूर्व झुर्रियां चेहरे पर नजर आने लगती हैं।

डायटिंग तो नहीं कर रहे

असंतुलित खानपान के साथ ही खानपान की गलत आदतें भी झुर्रियों को निमंत्रण देती हैं। साथ ही कई बार फि‍टनेस के लिए डायटिंग करना या फैट बिल्‍कुल बंद कर देना भी त्‍वचा को नुकसान पहुंचाता है। दवाओं का ज्‍यादा सेवन करने,  अत्यधिक तनाव लेने, वजन घटाने और विटामिन ई की कमी से भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं।

anti-aging-remedies

अपनाएं ये नुस्‍खे

 ऑलिव ऑइल 

ऑलिव ऑइल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी त्वचा को सुरक्षित रखते हैं। नियमित रूप से अपनी त्वचा पर जैतून के तेल की मालिश करें। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी और झुर्रियां देरी से आएंगी।

ग्लीसरीन व शहद

आप ग्लीसरीन की कुछ बूंदें और थोड़े से शहद को मिलाकर भी अपनी त्वचा पर दिन में 2 बार मालिश करें, इससे मृत कोशिकाएं समाप्त हो जाएंगी और नई कोशिकाएं बनेंगी, जो त्वचा को कसने में मदद करेंगी।

विटामिन ई कैप्सूल

इस कैप्सूल को आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाएं और इस मिश्रण को जिस भी हिस्से में झुर्रियां हैं, वहा लगा लें। इसे आधे घंटे लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

अदरक

इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा में इलस्टिन के टूटने को रोकने में मदद करता है। 1 चम्मच शहद में चुटकीभर अदरक पावडर मिलाएं और रोज सुबह इस मिश्रण को खाएं या फिर आप दिन में 2 बार अदरक की चाय भी पी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source