Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ट्विंकल खन्ना ने आयरन लेवल बढ़ाने के लिए आसान तरीका शेयर किया है, जानें खून की कमी कैसे दूर करें

ट्विंकल खन्ना कुछ समय पहले खून की कमी या एनिमिया की शिकार हो गयी थीं. उसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अपनी डाइट में 4 सुधार करके आयरन की कमी को दूर कर लिया है. उन्होंने अपनी डाइट में खून बढ़ाने या आयरन बढ़ाने के लिए जो फूड शामिल किये उसकी जानकारी इंस्टाग्राम में शेयर किया है. खून की कमी दूर करने वाले फूड के बारे में आप भी जानकारी ले सकते हैं.

ट्विंकल खन्ना ने आयरन लेवल बढ़ाने के लिए आसान तरीका शेयर किया है, जानें खून की कमी कैसे दूर करें
ट्विंकल खन्ना ने आयरन लेवल बढ़ाने के लिए आसान तरीका शेयर किया है, जानें खून की कमी कैसे दूर करें

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 6, 2019 12:26 PM IST

खून में आयरन की कमी को ज्यादातर लोग खून कमी ही समझते हैं. जबकि खून में आयरन की मात्रा कम होना एक तरह से एनीमिया का लक्षण होता है. शरीर में सामान्यतः आयरन की कमी तब होती है जब हम आयरन फूड और प्रोटीन फूड का सेवन कम करते हैं. खून की कमी या आयरन की कमी के लक्षण त्वचा में सबसे पहले दिखने लगते हैं. त्वचा में पीलापन, रूखापन और चेहरे की चमक कमजोर होने लगती है. खून में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाएं कम होती हैं, तो स्किन का रंग भी फीका पड़ने लगता है. थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षण शरीर में खून की कमी या आयरन की कमी होने पर दिखाई देते हैं.

खान-पान में सुधार के साथ खून की कमी या एनीमिया को ठीक किया जा सकता है. अक्षय कुमार की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कुछ दिनों पहले एनीमिया या खून में आयरन की कमी से परेशान थीं. लेकिन ट्विंकल खन्ना ने हेल्दी डाइट के जरिये इस परेशानी से छुटकारा पा लिया है.

ट्विंकल खन्ना ने अपनी डाइट में क्या बदलाव किये और कौन सा फूड आयरन लेवल को बढ़ाने में मददगार रहा. उसकी जानकारी इंस्टाग्राम में शेयर की है. ट्विंकल खन्ना अपनी पोस्ट पर लिखती हैं कि "मेरा इनबॉक्स आयरन लेवल बढ़ाने के सवालों से भरा हुया है, इसलिए मैं यहां पर कुछ खास हेल्थ टिप्स शेयर कर रही हूं, जो मेरे लिए कारगर रही हैं"

Also Read

More News

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

1- ओट्स या जौ/गेहूं का दलिया (पानी या बादाम दूध के साथ)

2- गेहूं/राजगीरा/क्विनोआ

3- कद्दू के बीज

4- ड्राई फ्रूट्स

ये सारे हेल्दी फूड लगभग तीन महीने तक सेवन करें और उसके बाद इसका असर देखें.

ये क्यों हैं आयरन फूड ?

ट्विंकल खन्ना ने जो 4 फूड सुझाव में दिये हैं वो शरीर में खून बनाने में मददगार हैं. दरअसल ये सभी फूड फोलेट वाले होते हैं. फाइबर, प्रोटीन के साथ इन सभी फूड में आयरन लेवल बढ़ाने का गुण पाया जाता है. आइए जानते हैं...

राजगीरा

राजगीराके बीज के बारे में तो हम सभी आयुर्वेद में पढ़ते ही रहते हैं. राजगीरा खाने के फायदे अनेक होते हैं. डाइट में राजगीरा शामिल करने से खून की कमी की समसया नहीं होती है.

कद्दू के बीज

हेल्थ के लिए कद्दू के बीज का खास महत्व है. वैसे तो कद्दू के बीज में आयरन बढ़ाने की क्षमता बहुत ज्यादा नहीं होती है, लेकिन कद्दू के बीज में लाइकोपीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को कम करने में मदद करता है.

जौ और गेहूं की दलिया

गेहूं और जौ की दलिया या ओट्स एक बेहतर नाश्ता होने के साख आयरन से भरपूर होता है. दूध के साथ जब दलिया या ओट्स खाया जाता है तो आयरन, मैंगनीज जैसे पोषण तत्व मिलते हैं. जौ और गेहूं की दलिया या ओट्स खाने से एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मिलता है. खून की कमी दूर करने के लिये यह सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है.

ड्राई फ्रूट्स 

हेल्दी डाइट में ड्राई फ्रूट का सेवन जरूरी होता है. खासकर उन लोगों के लिए जो शाकाहारी होते हैं. खून की कमी दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट मिक्स में किशमिश, बादाम, अखरोट, खजूर को शामिल करना चाहिए.

शरीर में खून की कमी को पहचानें इन लक्षणों से…

शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं ये 7 खाने-पीने की चीजें.

खून की कमी की जानकारी आसानी से दे सकता है यह मोबाइल App

चना दाल खून की कमी का है रामबाण इलाज, जानें 5 फायदे.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खून में आयरन की कमी होने पर डेंगू जानलेवा हो सकता है, जानें कैसे करें बचाव.

About the Author

... Read More