क्या एनीमिया के मरीज अपना ब्लड डोनेट कर सकते हैं?

ब्लड डोनेट करने के बाद एनीमिया के मरीजों की स्थिति और बिगड़ सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 14, 2017 10:09 AM IST

जब आपके ब्लड में लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन की काफी कमी हो जाती है तो ऐसे में आप एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। भारत में एनीमिया के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और खासतौर पर महिलायें इसकी चपेट में बहुत जल्दी आती हैं। कोशिकाओं को सही मात्रा में ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण शरीर में ऊर्जा की भारी कमी हो जाती है जिस वजह से एनीमिया का मरीज बहुत ज्यादा थकावट महसूस करता है। बानेरघट्टा रोड स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसन डायरेक्टर डॉ. शीला चक्रवर्ती यहां बता रही हैं कि आखिर क्यों एनीमिया के मरीज को अपना ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।

वे बताती हैं कि ऐसी स्थिति में शरीर में ब्लड की थोड़ी भी कमी आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है और यह कदम आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कि एनीमिया के मरीज को आखिर क्यों ब्लड नहीं डोनेट करना चाहिए।

  • एनीमिया का मरीज अगर अपना ब्लड डोनेट करता है तो इसके बाद एनीमिया के लक्षणों में और तेजी आ जाती है जिससे फलस्वरूप उसे तेज थकान और सिरदर्द होने लगता है।

  • एनीमिया का मरीज जब ब्लड डोनेट करता है तो ऐसे में दूसरे मरीज में भी ब्लड ट्रांसमिसिबल डिजीज फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

  • एनीमिया के मरीज का ब्लड एक ही हालत में डोनेट किया जा सकता है जब मरीज की मौत हार्ट अटैक से हो गयी हो। जैसे मरने के बाद बाकि अंग डोनेट किये जाते हैं वैसे ही आप एनीमिया के मरीज का ब्लड भी डोनेट कर सकते हैं लेकिन इसमें यह शर्त है कि मरीज पहले से आयरन और विटामिन बी12 सप्लीमेंट ले रहा हो। अगर महिलाओं के ब्लड में हीमोग्लोबिन 12ग्राम/डेसीलीटर से कम और पुरुष में 14 ग्राम/डेसीलीटर से कम हो तो उनका ब्लड किसी भी सूरत में डोनेट नहीं किया जा सकता है। इसलिए ब्लड डोनेट करने से पहले किसी डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं और उससे ज़रूरी सलाह लें। इसके अलावा अपनी डायट में आयरन से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें और आयरन सप्लीमेंट भी खाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source