... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 21, 2019 7:14 PM IST
कई शोधों से यह पता चल चुका है कि एक्टिव लाइफ दिमाग और शरीर दोनों के लिए ठीक होती है. लेकिन अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचने के लिए यह उपाय सबसे कारगर माना जा रहा है.
दिमाग व याददाश्त (Brain and Memory) को हमेशा मजबूत रखने के बारे में हर कोई सोचता है. लेकिन बढ़ती उम्र में दिमाग से साथ याददाश्त भी कमजोर होती जाती है. ब्रेन को मजबूत रखने और याददाश्त बरकरार रखने के लिए हमेशा कुछ नये शोध होते रहते हैं. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में हुए एक शोध के अनुसार हल्की व आसान एक्सरसाइज की मदद से भी दिमाग व याददाश्त (Brain and Memory) को मजबूत रखा जा सकता है. शोध में यह भी दावा किया गया है कि लगभग 9 हजार कदम रोजाना चलने से अल्जाइमर की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है.
दिमाग ही नहीं शरीर के लिए भी रोजाना की एक्सरसाइज जरूरी है. यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर हम रोजाना एक्सरसाइज या व्यायाम करते हैं तो शरीर फिट रहता है. एक कहावत जो आप अक्सर सुनते हैं कि फिट बॉडी में हेल्दी दिमाग का रहता है.
वैज्ञानिकों का भी यह कहना है कि याददाश्त तब कम होती है जब दिमाग में एमिलॉयट बीटा नामक प्रोटीन का स्तर बढ़ जाता है. यह प्रोटीन बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता है. इस प्रोटीन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है.
पूर्व में भी हुए कई शोध में यह पाया जा चुका है कि अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो दिमाग को कमजोर करने वाला प्रोटीन नहीं बढ़ता है.
इसके अलावा अगर आप रोजाना सक्रिय व हल्की एक्सरसाइज भी करते हैं तो दिमाग को मजबूत रखा जा सकता है.
कसरत और पैदल चलना कम करने से एमिलॉयट बीटा प्रोटीन का स्तर दिमाग में बढ़ने लगता है.
रोजाना 9 हजार कदम पैदल भी चलते हैं तो इस प्रोटीन का बढ़ना थम जाता है.
जब एमिलॉयट बीटा प्रोटीन नियंत्रित रहता है तो याददाश्त भी मजबूत रहती है.
जैसा कि शोध से पता चलता है कि पैदल चलकर भी याददाश्त को ठीक रखा जा सकता है.
हर इंसान को रोजाना कम से कम 9 हजार कदम पैदल चलना ही चाहिए.
इसके अलावा दिमाग को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए.
दिमाग व याददाश्त (Brain and Memory) को मजबूत रखने के लिए अच्छी नींद की भी जरूरत होती है.