... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 9, 2019 4:21 PM IST
मसूड़ों में संक्रमण की वजह से हो सकती है दिमाग की यह खतरनाक बीमारी.
मसूड़ो के संक्रमण से दांत की बीमारी होती है और पाचन की समस्या हो सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं मसूड़ों के इंफेक्शन की वजह से दिमाग की बीमारी अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ जाता है। एडवांस साइंस जर्नल में प्रकाशित एक शोध की माने तो मसूड़ों के संक्रमण का संबंध अल्जाइमर से पाया गया है। वैसे तो अल्जाइमर की बीमारी बुढ़ापे की बीमारी मानी जाती है, लेकिन हाल के वर्षों में यह वयस्कों को भी शिकार बनाने लगी है।
अल्जाइमर की बीमारी इंसान को एक तरह से अपंग बना देती है। अल्जाइमर में इंसान के सोचने समझने की क्षमता कम होती जाती है। कुछ लोगों में यह तो इतना खतरनाक होती है की इंसान खुद से खाना-पीना भी नहीं खा पाता है।
मसूड़े हमारी दांतों को सुरक्षा प्रदान करते है। टाइट और पूरी तरह से क्लोज्ड मसूड़े दिखने में भी अच्छे लगते है और दांतों की bones की रक्षा भी करते है। मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया और भोजन के कण हमारे दांतों के मुलायम मसूड़ो के ऊतको को नुकसान पहुचाते है। जिससे मसूड़ो के रोग होते है। मसूड़ों की समस्याओं से बचाव के लिए आज़माएं ये 5 हर्बल उपाय।
मसूड़ो की साधारण सूजन ही आगे चलकर दांतों की हड्डी और मुलायम ऊतको को नष्ट करते है। मसूड़ो के रोगों के प्रकार,लक्षण,बचाव,और उपचार के बारे जानकारी हमेशा रखनी चाहिए।
मसूड़े की सुजन
मसूड़ों से खून आना
मसूड़ो में दुर्गन्ध
मसूड़ों से पानी आना
मसूड़ों में स्कर्वी
मुंह के रोग से कैंसर होने का बढ़ सकता है खतरा।
दांतों में सही ढंग से ब्रश न करना।
दांतों में प्लाक का बनना।
स्मोकिंग करना।
कुपोषण का शिकार होना।
विटामिन C की कमी होना।
डायबिटीज के कारण मसूड़ो के घाव का जल्दी न भरना।
कुछ दवाइयों जैसे कि phenytoin का इस्तेमाल करना।
जब आप चीनी और स्टार्च वाले भोजन करते है, तो यह भोजन जो मसूड़े के बीच में जमा रह जाता है। जो ओरल बैक्टीरिया को ग्रोथ करने के लिए पर्याप्त पोषण प्रदान करता है और यदि सही ढंग से ब्रश न किया जाये, तो दांतों में मैल की परत जम जाती है जो आगे चल कर plaque बनती है, और मसूड़े मे सूजन और अन्य बीमारियाँ पैदा करती है। भूलने की बीमारी अल्जाइमर के दिख रहे हैं शुरुआती लक्षण, तो शुरू कर दें हर दिन व्यायाम करना।
मसूड़े के कुछ भाग या पुरे मसूड़े में सूजन हो सकती है।
मसूड़े में नेक्रोसिस या छरण होता हैं।
गम्भीर किसम के रोग में सूजन,रक्तस्त्राव,और नेक्रोसिस की समस्या ओंठो तक भी पहुच सकती है।
मसूड़े में खुजली और दर्द की शिकायत होती है ।
मसूड़े और मुँह से दुर्गन्ध आती है।
मसूड़े में गांठ पैदा हो सकती है।
दांत की इनेमल में धब्बे और गड्ढे नजर आते है।
दांतों में ठंडा और गर्म पानी या चाय के प्रति असहनीयता प्रगट होती है।
बार-बार होता है सिर दर्द ? जानें किन कारणों से होता है सिर दर्द और दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।
ज्यादा मीठा न खायें।
अच्छी तरह से नियमित ब्रश करें।
नशे आदि का सेवन न करें।
खान-पान में दे विशेष ध्यान।
सर्दी के मौसम में उबाल कर खाएं मूंगफली दूर होती हैं ये 5 परेशानियां।