भूलने की बीमारी रहेगी दूर रोजाना करना होगा सिर्फ एक काम

भूलने की आदत को अक्सर लोग बहुत सामान्य मान लेते हैं लेकिन यह बीमारी भी हो सकती है। अगर आप अक्सर कोई बात भूलने लगे हैं तो आपको अल्जाइमर की परेशानी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 9, 2019 12:18 PM IST

भूलने की आदत को अक्सर लोग बहुत सामान्य मान लेते हैं लेकिन यह बीमारी भी हो सकती है। अगर आप अक्सर कोई बात भूलने लगे हैं तो आपको अल्जाइमर की परेशानी हो सकती है। हाल ही में हुए एक शोध में भूलने की बीमारी से बचने के बारे उपाय मिल गया है। बुढ़ापे में अल्‍जाइमर से बचना है तो आज ही डाल लें ये एक अच्‍छी आदत।

शोध में यह पाया गया है कि जो लोग रोजाना एक्सरसाइज या घर के दैनिक कामों व्यस्त रहते हैं उनमें भूलने की परेशानी कम होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर इंसान रोजाना शारिरिक रूप से एक्टिव वर्क करता है तो उसका स्वास्थ्य तो बेहतर रहता ही है साथ में उसका दिमाग भी मजबूत होता है। अल्जाइमर का खतरा कम करने के लिए आपनाएं ये उपाय।

अधिक उम्र के जिन वयस्कों में अल्जाइमर के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं वो अगर रोज व्यायाम या घर के दैनिक काम करें तो इससे याददशत को बनाए रखा जा सकता है. शोध से पता चला है कि स्वास्थ्य सुधारने, मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पैदा करने के लिए व्यायाम सबसे सस्ता उपाय है। अल्जाइमर रोग ”ब्रेन टिशू” के नुकसान से होता है।

अमेरिका में रश विश्वविद्यालय के एरोन एस बुचमैन ने कहा, ‘‘हमने शोध में भाग लेने वाले लोगों की उनकी मौत से औसतन दो साल पहले की शारीरिक गतिविधि का आकलन किया और फिर मौत के बाद दान दिए गए उनके मस्तिष्क के ऊतकों का अध्ययन किया. हमने पाया कि सक्रिय जीवनशैली से मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पड़ सकता है।''  ऐसा रोग जिसका 20 साल पहले भी हो सकता है इलाज, जानें ”अल्जाइमर” के कुछ खास फैक्ट्स।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब मस्तिष्क में अल्जाइमर बीमारी के लक्षण मौजूद हों तो शरीर को सक्रिय रखने से स्मरण शक्ति बनाए रखने के लिए संज्ञानात्मक रक्षा मिल सकती है। भविष्य में बचना है अल्जाइमर से, तो लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव।

इस शोध से एक बात स्पष्ट हो जाती है कि अगर आप अपने शरीर को एक्टिव रखते हैं तो भूलने की बीमारी अल्जाइमर से बच सकते हैं। अल्जाइमर ज्यादातर उम्रदराज लोगों को होने वाली बीमारी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source