सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के फायदे क्या जानते हैं आप ?

सेहत के लिए च्यवनप्राश फायदेमंद होता है. लेकिन च्यवनप्राश खाने के फायदे (Chyawanprash Benefits) क्या-क्या हैं इसकी जानकारी जरूरी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि च्यवनप्राश महिलाओं से लेकर बच्चों, बुढ़ों सभी के लिए लाभदायक होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 28, 2019 8:27 PM IST

क्या आप च्यवनप्राश खाने के फायदे (chyawanprash Benefits) जानते हैं.? कड़ाके की ठंड जब पड़ रही हो तो खाने-पीने की सावधानी जरूरी होती है. आप भी अपनी मां से सुन चुके होगें की सर्दियों में च्यवनप्राश खाना फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में च्यवनप्राश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.? हेल्द एक्सपर्ट्स मानते हैं कि च्यवनप्राश खाने का तरीका सही हो तो च्यवनप्राश बहुत फायदेमंद होता है. संतुलित भोजन की तरह च्यवनप्राश हेल्थ (chyawanprash for health) को फायदा पहुंचाता है. आइए जानते हैं सर्दी में च्यवनप्राश खाने के 10 बेहतरीन फायदों के बारे में...

सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के 10 फायदे

  1. च्यवनप्राश बनाने की विधि और सामग्री ऐसी होती हैं कि वो इसे एक हेल्थ टानिक बनाती हैं. सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. ठंड के मौसम में च्यवनप्राश शरीर को गर्माहट देता है और सर्दी-जुकाम जैसे संक्रामक रोगों से बचाता है.
  2. नियमित तौर पर च्यवनप्राश का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है. बेहतर पाचन तंत्र की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है. बेहतर मेटाबॉलिक रेट मोटापा से बचाने के साथ वेट लॉस में मदद (chyawanprash for weight loss) करता है.
  3. संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए च्यवनप्राश सबसे बेहतर उपाय माना जाता है. बच्चों और बड़ों सभी के लिए च्यवनप्राश का सेवन लाभदायक होता है. सर्दी-जुकाम और खांसी जिनको बार-बार होती है उनके लिए च्यवनप्राश बहुत लाभ (chyawanprash for cold and cough) देता है.
  4. रोजाना संतुलित भोजन करने के बाद भी शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है. ऐसे में अगर आप डेली डाइट में च्यवनप्राश लेते हैं, तो शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होती है.
  5. बालों की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट जरूरी होती है. अगर आप हेल्दी डाइट नहीं ले पाते हैं तो च्यवनप्राश का सेवन आपके हेयर केयर का काम करता है. जिनके बाल तेजी से सफेद हो रहे हों उनको च्यवनप्राश का सेवन नियमित तौर पर करना फायदेमंद होता है.
  6. आयुर्वेद के नियमों के साथ च्यवनप्राश बनाया जाता है. इसमें पाये जाने वाले यौगिक शरीर को विशेष पोषण देने का काम करते हैं. अगर आपको बार-बार खांसी की समस्या होती है, तो च्यवनप्राश का सेवन आज से ही शुरु कर सकते हैं.
  7. खून की कमी दूर करने के लिए भी च्यवनप्राश का सेवन लाभदायक होता है. डेली डाइट में च्यवनप्राश को शामिल करने से हीमोग्लोबिन की मात्रा शरीर में बढ़ती है.
  8. बच्चों के स्वास्थ्य के लिए च्यवनप्राश लाभदायक होता है. बढ़ते बच्चों के विकास के लिए च्यवनप्राश का सेवन फायदेमंद होता है. सर्दियों में बच्चों को च्यवनप्राश खिलाने से बहुत कम बीमार पड़ते हैं.
  9. महिलाओं की सेहत के लिए भी च्यवनप्राश के फायदे (chyawanprash for female) अनेक हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं की मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में च्यवनप्राश मददगार होता है. जो महिलाए शरीर के दर्द से परेशान रहती हैं उनके लिए च्यवनप्राश बहुत फायदेमंद होता है.
  10. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी च्यवनप्राश खाना फायदा पहुंचाने वाला होता है. डेली डाइट में च्यवनप्राश को शामिल करने से शरीर का नर्व सिस्टम बेहतर रहता है. तेज दिमाग के लिए भी च्यवनप्राश खाने की सलाह डॉक्टर देते हैं.
  11. बॉडी डिटॉक्स के लिए भी च्यवनप्राश का उपयोग किया जाता है. पेट व आंत की सफाई के लिए च्यवनप्राश बहुत उपयोगी होता है. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी च्यवनप्राश लाभदायक होता है.
  12. जो लोग सेक्सुअल परेशानियों से गुजर रहे हों उनके लिए भी च्यवनप्राश का सेवन लाभ देने वाला होता है. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ च्यवनप्राश खाने से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है.

च्यवनप्राश खाने का तरीका 

कोई भी खाद्य पदार्थ खाने के फायदे तभी मिलते हैं जब उसे सही तरीके से खाया जाए. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि च्यवनप्राश खाने का सबसे अच्छा तरीका दूध के साथ खाना ही है. इसके अलावा अगर दूध उपलब्ध नहीं है तो शहद के साथ भी च्यवनप्राश खाया जा सकता है. डॉक्टर मानते हैं कि रात को सोने से पहले च्यवनप्राश खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं.

क्या आपने 2019 में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का सेवन किया.? डेली डाइट में सब्जियां क्यों जरूरी हैं.?

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार.

कैल्शियम की कमी होने पर खाएं ये कैल्शियम रिच फूड.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source