Winter Allergies : सर्दियों में होने वाली एलर्जी के कारण, लक्षण और उपचार

सर्दियों में होने वाली एलर्जी के कारण, लक्षण और उपचार, आप भी जानें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 14, 2019 4:14 PM IST

सर्दियों में कुछ लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और बेजान रहती है। ये कई बार स्किन एलर्जी का करण भी बन जाता है। सर्दी में स्किन एलर्जी के अलावा कई तरह की एलर्जी होती है, जो बहुत गंभीर हो सकती है। सर्दी में प्रदूषक हवा में बने रहते हैं, जो कई तरह की एलर्जी का कारण बनते हैं। सर्दियों में एलर्जी (Winter allergies) और सर्दी-जुकाम से बचना काफी मुश्किल हो सकता है। वैसे भी, इन दोनों के ही लक्षण समान होते हैं जैसे बार-बार छींकना, सर्दी-जुकाम, नाक बहना, छाती में घरघराहट। जानें, सर्दियों में होने वाली एलर्जी और उसके बचाव के बारे (Winter Allergy Tips) में…

सर्दियों में होने वाली एलर्जी (Winter allergies)

त्वचा की एलर्जी (skin allergy in winter) 

सर्दियों में त्वचा की एलर्जी बहुत आम है जैसे एग्जीमा, एटोपिक डर्मेटाइटिस और काॅन्टैक्ट डर्मेटाइटिस। इस तरह की एलर्जी में त्वचा जब भी एलर्जन के संपर्क में आती है, त्वचा पर खुजली और लाल रैश हो जाते हैं। ये लक्षण एलर्जन के संपर्क में आने के तुरंत बाद या कुछ दिनों बाद दिखाई दे सकते हैं।

छाती में घरघराहट (Wheezing)

छाती में अकड़न, घरघराहट, सांस लेने में परेशानी और खांसी ये सभी सांस की एलर्जी के लक्षण हैं। सर्दियों में लोग ज्यादातर घर के अंदर बिताते हैं। ऐसे में एलर्जन के संपर्क में आने की संभावना बढ़ जाती है।

कन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) 

आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली आदि कन्जंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। एलर्जिक कन्जंक्टिवाइटिस संक्रामक नहीं होता। यह सर्दियों में होने वाली एक तरह की एलर्जी है, जिसके साथ खांसी और नाक बहना भी आम लक्षण है।

पालतू जानवर (Pets) 

बहुत से लोगों को जानवरों के रोएं से नहीं बल्कि उनके बालों, लार और यूरीन से एलर्जी होती है। सर्दियों में इसकी संभावना बढ़ जाती है क्योंकि इस मौसम में आपका पालतू जानवर भी घर में ज्यादा समय बिताता है। आप इन दिनों अपने घर के खिड़कियों दरवाजे बंद रखते हैं यानी सर्दियों में घर के अंदर वेंटीलेशन कम हो जाता है इसलिए वैक्यूम करें, अपने पालतू जानवरों को बेडरूम से बाहर रखें और सोफे आदि पर न बैठने दें।

ऊन

ऊन से बुने स्वेटर, जर्सी, स्कार्फ आदि हमें सर्दी से बचाते हैं लेकिन ये कभी कभी त्वचा के लिए एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे कपड़े पहनने से कुछ लोगों को त्वचा पर खुजली, एलर्जिक डर्मेटाइटिस हो सकता है। इसलिए अच्छी ऊन खरीदें, जिसमें रसायनों का इस्तेमाल न किया गया हो। अगर आप काॅन्टैक्ट डर्मेटाइटिस से पीड़ित हैं तो ऊनी कपड़े न पहनें। इसकी बजाए आप सिंथेटिक वूल, काॅटन या अन्य मैटीरियल से बने कपड़े पहन सकते हैं।

Winter Diet : सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये 6 फल और सब्जियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.