एचआईवी संक्रमित इंसान अपने परिवार को इस संक्रमण से कैसे बचा सकता है ?

ऐसा नहीं कि एचआईवी के बाद आप आपने परिवार के साथ नहीं रह सकते। लेकिन अपने परिवार को एचआईवी वायरस से बचाने की जिम्मेदारी भी आपकी है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 30, 2018 1:59 PM IST

एचआईवी वायरस के इंफेक्शन के बाद परिवार के साथ जीवन बिताना कितना कठीन होता है ? ऐसा सवाल हर किसी के मन में आता ही होगा। ऐसा नहीं कि एचआईवी के बाद आप आपने परिवार के साथ नहीं रह सकते। लेकिन अपने परिवार को एचआईवी वायरस से बचाने की जिम्मेदारी भी आपकी है। एचआईवी वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा सेक्स संबंध से फैलता है दूसरे मुख्य कारण जो हैं वो बहुत रेअर होते हैं। फिर भी एचआईवी के मरीज को घर पर कुछ सावधानियों को जरूर बरतना चाहिए। अगर आप इन सावधानियों को अपनाते हैं तो अपने परिवार को एचआईवी के वायरस से बचा लेते हैं। तो आइए जानते हैं एचआईवी वायरस वाले इंसान को घर पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये भी पढ़ेंः एचआईवी वायरस से इंफेक्टेड इंसान को कितने दिनों में एड्स हो जाता है?

रोजमर्रा की वस्तुओं को सहेजनाः जी, एचआईवी संक्रमण वाले इंसान को रोजाना उपयोग वाली अपनी चीजों को सहेजकर रखना चाहिए। इससे वो स्वयं को भी एड्स की बीमारी से बचाता है और अपने परिवार को भी एचआईवी संक्रमण से बचाता है। रोजमर्रा की चीजों में रेजर, टूथब्रश, इयरिंग जैसे सामान किसी से शेयर न करें। किसी तरह का शरीर में घाव हो तो उसके सम्पर्क में किसी को न आने दें। यह भी पढ़ेंः एचआईवी और एड्स में क्या अंतर है ?

प्रेगनेंसीः अगर किसी महिला को एचआईवी का संक्रमण है और वह एचआईवी से संक्रमित है तो यह संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे को भी हो सकता है। बच्चा पैदा होने के बाद स्तनपान करता है तब भी संक्रमित हो सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करके जरूरी परहेज करके होने वाले बच्चे को एचआईवी संक्रमण से बचा सकते हैं। ये भी पढ़ेंः एच.आई.वी. इंफेक्शन के बाद कैसे गुजारें साधारण जीवन।

मरीज के फलूइड और ब्लड के संपर्क में आने से बचना चाहिए। किसी भी तरह की सिरिंज का इस्तेमाल अगर एचआईवी संक्रमित इंसान करता है तो उसके प्रयोग संपर्क में आने पर सावधानी रखनी चाहिए। ये भी पढ़ेंः HIV का दुर्लभ मामलाः इस अजीब तरीके से भी हो सकता है एचआईवी संक्रमण।

एचआईवी पॉजिटिव इंसान को किसी भी तरह की बीमारी से अपने आपको बचाना चाहिए। खान-पान और रहन-सहन में जरूरी सावधानी बरत कर अपना और अपने परिवार का ख्याल रख सकते हैं। किसी भी संक्रमण से बचना चाहिए क्योंकि एचआईवी संक्रमण वाले इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। ये भी पढ़ेंः ज्यादातर लोग इन 4 वजहों से HIV का टेस्ट करवाने से कतराते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.