Acne Cure : मुंहासों से पीछा छुड़ाने के लिए रोज पिएं ये 3 हेल्दी स्मूदीज

मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी स्मूदीज के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से एक्ने की समस्या दूर होने के साथ ही चेहरे पर निखार आ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 3, 2019 9:29 PM IST

चेहरे पर बार बार मुहांसे निकलने के कारण कुछ दिनों बाद चेहरे पर धब्बे पड़ने लगते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है, इसलिए जरूरी है कि आप ठीक से चेहरे की देखभाल करें और अपने खानपान में ऐसे बदलाव लायें जिससे मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिल जाए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी स्मूदीज (Smoothies for Acne) के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से एक्ने की समस्या दूर होती है और चेहरे पर निखार आ जाता है। इन सभी स्मूदी में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। जानें, इन स्मूदी को बनाने की रेसिपी (Smoothie recipe for Acne)...

खीरे और पुदीने की स्मूदी

इसे बनाने के लिए (Smoothies for Acne cure) ब्लेंडर में एक छोटा खीरा, धनिये की कुछ पत्तियां, कूटी हुई अदरक, एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर ब्लेंड करें फिर इसमें आइस क्यूब डालकर दोबारा ब्लेंड करे। गाढ़ेपन को कम करने के लिए आप अपने हिसाब से इसमें पानी मिलाएं और थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ कर इसे पिएं।

Foot Care : इन घरेलू उपायों से पाएं सर्दियों में कोमल और खूबसूरत पैर

खजूर और केले का स्मूदी

4-5 बीज निकाले हुए खजूर लें और इसके साथ एक केला, एक गिलास बादाम दूध को एक साथ ब्लेंड करें। फिर इस गाढे मिश्रण में कुछ अलसी के बीज डालें और गाढ़ेपन को कम करने के लिए इसमें थोड़ा सा दूध और मिला दें। यह स्मूदी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

धनिये और पुदीने की स्मूदी

इसे बनाने से पहले धनिये और पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद इन दोनों हर्ब्स के अलावा ब्लेंडर में काला नमक, काली मिर्च और एक गिलास पानी डालें साथ ही इसमें आधा नींबू निचोड़ कर फिर ब्लेंड करें। अब इसे बिना छाने ही पिएं।

सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source