hamburger icon
A
Read in English

Pimples Treatment : मुंहासों से हैं परेशान, ये 4 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे आपकी यह समस्या

पिंपल्स या मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूर ट्राई करके देखें ये घरेलू उपचार...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 3, 2019 6:01 PM IST

एक्ने, पिंपल्स (Pimples Treatment) या फिर मुंहासों की समस्या अक्सर किशोरावस्था में शुरू होकर काफी सालों तक परेशान करती है। कई महिलाओं में तो यह समस्या तीन-चार वर्षों में दूर हो जाती है, लेकिन कुछ में 30-35 वर्ष की उम्र में भी होता रहता है। कुछ युवतियों को छोटे तो कुछ को बड़े-बड़े पस और दर्द वाले मुंहासों की समस्या (Pimples problem) होती है। इसे अधिक हाथों से छेड़ने, नोचने से दाग या त्वचा पर गड्ढे से बन जाते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। पिंपल्स या मुंहासों (Pimples Treatment) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूर ट्राई करके देखें ये घरेलू उपचार (home remedies for pimples) ...

1. नीम का पेस्ट

नीम का पेस्ट मुंहासों से राहत दिलाता है। नीम की पत्तियों को पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। मुंहासे कम होने लगेंगे, जब आप इसका इस्तेमाल लगातार करेंगी।

2. जायफल और मिल्क मिक्स

जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पिंपल्स पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं। पेस्ट सूख जाए, तो पानी से चेहरे को धो लें। इसे आप रात में चेहरे पर अप्लाई करके सो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए बनाएं घर पर ये 3 उबटन

3. आई ड्रॉप

क्या आपको मालूम है कि आप जिस आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों में करती हैं, उसे पिंपल्स पर भी लगा सकती हैं। इससे मुंहासों में होने वाली जलन और दर्द से छुटकारा मिल सकता है। जब भी आपको मुंहासों पर जलन या दर्द हो, तो आई ड्रॉप लगा दें।

4. पेपरमिंट

पेपरमिंट का पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर जहां भी मुंहासे हुए हैं, वहां पेपरमिंट पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई करें। थोड़ी देर सूखने के लिए रख दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे पिंपल्स गायब होने लगेंगे।