... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 11, 2019 5:30 PM IST
मुँहासे क्यों होते हैं.? (Causes of Pimples) यह एक ऐसा सवाल है जिसका सही समय पर उत्तर पता चल जाए तो मुँहासे या पिंपल्स की समस्या से बचा जा सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानेत हैं कि पिंपल्स या मुँहासे की समस्या स्किन केयर की गलतियों की वजह से होती है. डेली लाइफ की कुछ आदतें मुँहासे का कारण बनती हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि मुँहासे क्यों होते हैं. हम यहां पर कुछ प्रमुख कारणों को बता रहे हैं, जो मुँहासे के मुख्य कारण होते हैं.
भारत में साबुन लगाने का चलन सबसे ज्यादा देखा जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्किन में मुँहासे की मुख्य वजह भी साबुन ही होते हैं. साबुन में कठोर रसायन होते हैं जो स्किन के पीएच स्तर को खराब करते हैं. ऐसे में किशोरावस्था में ही सही साबुन या फेस वॉश का स्किन केयर टिप्स एक्सपर्ट्स से ले लेना फायदेमंद होता है.
चेहरे में मुँहासे होने का कारण कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं. क्योंकि मुँहासे स्किन के पोर्स ब्लाक होने की वजह से होते हैं. हर उम्र के अलग-अलग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स होते हैं. अगर आप कम उम्र में गलत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे में पिंपल्स या मुँहासे हो सकते हैं.
कई बार चेहरे की ठीक से सफाई न करने की वजह से भी मुँहासे की समस्या हो जाती है. जो लोग खाना खाने के बाद या टॉयलेट यूज करने के बाद हाथ ठीक से साफ नहीं करते हैं. उनके चेहरे पर मुँहासे की समस्या हो सकती है. मुँहासे से बचने के लिए ठीक से साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए.
स्किन में मुँहासे की समस्या की मुख्य वजह धूल और प्रदूषण होता है. जो लोग ज्यादा समय तक धूल और प्रदूषण में रहते हैं उनको मुँहासे की समस्या अधिक होती है.
अगर आपको अपने चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे रोकना है, तो कुछ साधारण से स्किन केयर टिप्स आपको जरूर अपनाना चाहिए. हम यहां पर 4 साधारण से स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं, जो मुंहासे की समस्या से आपको बचाते हैं. इन उपायों से पिंपल्स ट्रीटमेंट भी किया जाता है.
पिंपल्स और मुंहासे से छुटकारा दिलाते हैं ये आसान उपाय.
मुंहासे के दाग हटाने के घरेलू उपाय.
मुंहासे से छुटाकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय.
Pimples Treatment : मुंहासों से हैं परेशान, ये 4 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे आपकी यह समस्या.