
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2020 2:53 PM IST
Wearing a face mask could stop up to 99 per cent of viral droplets before they reach someone else.
Maskne: कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए आप हर तरीके से प्रयास कर रहे हैं। सभी सुरक्षा उपाय अपनाते हैं, बार-बार हाथ धोते हैं और मास्क भी पहनते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अब अनिवार्य है। और कुछ राज्यों मे मास्क ना पहनने पर सज़ा भी मिलती है। लेकिन, मास्क से जहां सेफ्टी मिलती है वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। बहुत देर तक मास्क लगाने से स्किन ख़राब होने और पिम्पल्स जैसी समस्याएं भी होने लगी हैं। (Face Mask Acne)
क्या आपके चेहरे के उस हिस्से में एक्ने और मुहांसे दिखने लगे हैं, जहां आप मास्क पहनते हैं। डर्मटॉलजिस्ट्स इसे मास्क्ने कहते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने के कारण हुई इस समस्या में नाक के नीचे के हिस्से, गालों, चिन जैसी जगहों पर पिम्पल्स दिखायी पड़ते हैं। यह कोविड-19 का एक और नुकसान है। लेकिन, यह केवल एक स्किन प्रॉब्लम है और यह कोविड-19 इंफेक्शन की समस्या को गम्भीर बनाने का काम नहीं करती।
दरअसल, इस तरह के एक्ने ज़्यादातर खिलाड़ियों और धूप में काम करने वाले लोगों को होते हैं। क्योंकि, बहुत देर धूप में रहने से पसीना, चिपचिप और स्किन में इरिटेशन होने लगती है। इस इरिटेशन से उन्हें पिम्पल्स होने लगते हैं। मास्क पहनने पर भी कुछ ऐसी ही स्थितियां बनती हैं। जिनसे चेहरा मुहांसों से भर जाता है। आजकल कई लोगों को यह शिकायत हो रही है कि मास्क पहनने के कारण उन्हें एक्ने हो रहा है।