... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2020 9:06 PM IST
Home Remedies For Pimples Marks: पिंपल्स के दाग से हैं परेशान, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
Home Remedies For Pimples Marks: पिंपल्स चेहरे की सुंदरता बिगाड़ने के साथ-साथ हमारे आत्मविश्वास को भी कम करता है। चेहरे पर पिंपल्स 12 से 30 साल की उम्र तक के लोगों को आता है। पिंपल्स की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि ये जाने के बाद भी चेहरे पर जिद्दी दाग (Pimples Marks) छोड़ जाते हैं। इन जिद्दी पिंपल्स और दाग को हटाने के लिए आप कई तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन फिर भी ये दाग कम नहीं होते। ऐसी स्थिति में हमें घर पर ही पिंपल्स (Pimples) आने की शुरुआत में ही कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए, जिससे ये हमारे चेहरे पर जिद्दी दाग (Pimples Marks) छोड़कर ना जाएं। चलिए आज हम आपको बताते हैं पिंपल्स को जड़ से खत्म (Home Remedies For Pimples Marks) करने के घरेलू नुस्खे-
चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) की समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking soda) का पेस्ट बनाकर पिंपल्स (Pimples) पर लगाएं। चेहरे पर बेकिंग सोडा के पेस्ट को लगाकर इसे कुछ समय के लिए सूखने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस पेस्ट से आपको पिंपल्स से काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही इससे पिंपल्स की वजह से होने वाले दाग भी कम होंगे।
Beauty tips for Skin: चेहरे पर लाना है निखार, अपनाएं ये 4 जरूरी टिप्स
नींबू, संतरे इत्यादि खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड (Citric acid) काफी मात्रा में होता है। सिट्रिक एसिड दाग को मिटाने का काम करता है। पिंपल्स वाले जगह पर अगर आप नींबू का रस (Lemon Juice) लगाती हैं, तो इससे पिंपल्स के दाग (Pimples Marks) कुछ ही दिनों में साफ हो जाएंगे। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं, तो सप्ताह में दो बार नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियां कुछ ही दिनों में कम हो जाएंगी। इसके साथ ही नींबू का रस लगाने से चेहरा ग्लो भी करता है।
एलोवेरा (Aloe vera) औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें दाग-धब्बों को दूर करने की क्षमता होती है। इसके साथ ही एलोवेरा (Aloe vera) काफी ठंडा भी होता है। सेहत की नजरिए से भी एलोवेरा (Aloe vera) काफी फायदेमंद होता है। रात के समय एलोवेरा का जेल लगाकर सोएं। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा काफी ग्लो करेगा। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी जल्द ही ठीक हो जाएगा।
Tips for Glowing skin : 4 जूस जिन्हें पीने से मुरझाई त्वचा में आ जाएगी जान, चेहरा करेगा ग्लो