hamburger icon
A
Read in English

मुँहासों से छुटकारा पाने के ६ हर्बल उपाय

WrittenBy

Written By: Saumya Saraswat | Updated : July 15, 2014 4:07 PM IST

Tips to get rid of pimples

आश्चर्य की बात है कि जिस चीज़ से आप बचना चाहते हैं, वह उसी समय हो जाती है। जैसे एक अतिथि आपके दरवज़े पर आ जाये जब आप खरीदारी के लिए निकल रहे हों, टीवी पर फिल्म का चरमोत्कर्ष आने वाला हो और बिजली चली जाये, और हाँ, ज़्यादातर किशोरों(टीनएजर) की व्यथा - मुँहासों का प्रकोप कॉलेज फेस्ट या किसी की शादी के २-३ दिन पहले जब आप सबसे अच्छा दिखना चाहते हैं। पहली २ घटनाओं के बारे में आप तुरंत कुछ नहीं कर सकते लेकिन मुँहासों का नियंत्रण आप निश्चित रूप से कर सकते हैं। कुछ सरल सामग्री का उपयोग करके जो आमतौर से हर रसोई में मिल जाती हैं, उनसे इस भद्दे मुँहासों को ठीक करना संभव है।

दालचीनी और शहद
दालचीनी एक आम मसाला और स्वाद बढ़ाने वाला एजेंट है लेकिन इसके तेल में माइक्रोबियल विरोधी गुण होते हैं। शहद में पानी का असर बहुत कम होती है इसका मतलब है कि इसमें नमी ज्यादा नहीं होती जो सूक्ष्म जीवाणुओं के विकास को बढ़ावा देती है। यह ध्यान में रखते हुए कि मुँहासों का पैदा होना, त्वचा के छिद्र के भीतर होने वाले संक्रमण से होता है, शहद के साथ दालचीनी का संयोजन एक कारगर उपाय है।

एक पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से शहद के साथ एक छोटी दालचीनी का पाउडर मिलाएं; पानी न मिलाये क्योंकि यह शहद के असर नष्ट कर देगा। प्रत्येक दाने पर पेस्ट की एक छोटी सी परत लगाएं और रात भर के लिए रहने दें; अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें। यदि आवश्यक हो तो कुछ दिनों के लिए दोहराएँ।

नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी होता है और फीटोनुट्रिएंट्स जिन्हें फ्लेवनॉइड्स कहते हैं जिनमें मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक असर होता है। शरीर के भीतर हो रहीं उपापचयी (मेटाबॉलिक) प्रतिक्रियाओं के दौरान उत्पन्न हुए मुक्त कण, शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं (सेल्स) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट इन मुक्त कण की कार्रवाई को प्रतिबंधित करते हैं और नींबू का रस मुँहासों के लिए एक शानदार उपाय है।

एक ताज़े कटे हुए नींबू का रस निचोड़कर मुँहासे पर लगाएं। रातोंरात छोड़ दें और अगली सुबह धो लें। मूंगफली के तेल के एक चम्मच को नींबू के रस के साथ बराबर मात्रा में मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं।

नीम्बू के रस के बारे में सतर्कता - यह सूर्य के किरणों में आपकी त्वचा को अधिक संवेदनशील बना सकता है तो अपने चेहरे पर लगाकर बाहर धूप में न जाएं।

टमाटर का गूदा
टमाटर अम्लीय (एसिडिक) होते है और दानों पर उनकी लुगदी लगाने से त्वचा शुष्क होती है और इस वजह से त्वचा के छिद्र कस जाते हैं। इसका मतलब है कि छिद्र में से कम तेल निकलने की और मुँहासे न पैदा करने की सम्भावना होती है। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है, और त्वचा पर लगाने से सूजन और त्वचा की क्षति को कम करता है।

एक टमाटर को काटकर उसके गूदे या रस को निकालकर मुँहासों पर लगाएं। यदि यह आपकी त्वचा के सूखने का कारण बनता है, तो थोड़ा सा पानी उपयोग करके टमाटर का गूदा पतला कर लें। इसे दिन में १ या २ बार से ज़्यादा बार न लगाएं क्योंकि यह त्वचा के अत्यधिक सूखने का कारण बन सकता है।

लहसुन
लहसुन एक खाद्य पदार्थ है जिसमें उल्लेखनीय औषधीय गुण हैं; पाचन और एंटीबायोटिक कार्रवाई से लेकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर के खिलाफ लड़ने तक, इसमें काफ़ी गुण हैं।

लहसुन रक्त से विषाक्त पदार्थों की सफाई करके मुँहासों से मुक्त, और दमकती त्वचा देता है। लहसुन को छील लें और जहाँ मुँहासे हैं, वहां मल लें। या फिर, लहसुन की कलियों को पीसकर दही के साथ मिलाएं और जहाँ दाने हैं वहां लगाएं।

हल्दी
क्या आपको याद है आपकी दादी आपके घावों पर हल्दी छिड़कने के लिए कहती थीं? खैर, चिकित्सा शोधकर्ताओं ने अब पता किया है कि हल्दी में ऐसी सामग्री शामिल होती हैं जो उसे एक शक्तिशाली रोगाणुरोधी बनाती हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि भारत में महिलाओं ने अब तक अपनी त्वचा को स्वस्थ और दमकती रखने के लिए हल्दी के उबटन का उपयोग किया है। आप सीधे त्वचा पर हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं, गर्म दूध के साथ लेने से भी आप साफ़ त्वचा पा सकते हैं।

थोड़े से नारियल के तेल के साथ हल्दी पाउडर मिलाएं और इस पेस्ट को मुँहासों से छुटकारा पाने के लिए रात में दानों पर लगाकर अगली सुबह पानी के साथ अपना चेहरा धो लें।

धूप में कुछ नीम के पत्ते सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को, हल्दी पाउडर और गुलाब जल में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और दानों पर लगाकर २० मिनट बाद धो लें। नीम के पाउडर की जगह आप चन्दन के पाउडर का भी प्रयोग कर सकते हैं जो मुँहासों को कम करने के लिए अच्छा उपाय है।

मेथी
इसके कई गुण हैं - यह न केवल रक्त शर्करा के स्तर को कम रखता है बल्कि ब्लैकहैड हटाने और मुँहासों के पनपने को रोकता है। त्वचा पर लगाने के लिए मेथी के पत्तों का उपयोग करना बेहतर है न की उसके बीज का। मेथी के पत्तों को पीसकर उसमें पानी मिलाएं। इस पेस्ट को रात में मुँहासों पर लगाकर अगली सुबह गरम पानी से धो लें।

अधिकांश किशोरों के लिए, मुँहासे यौवन के दौरान अस्थिर हार्मोन के स्तर के वजह से होते हैं वसामय ग्रंथियों (सेबेसियस ग्लैंड्स) को ज़्यादा काम करने के लिए उत्तेजित करते हैं। यह अतिरिक्त त्वग्वसा (सीबम), त्वचा की सबसे बाहरी परत के मृत कोशिकाओं और छिद्र को रोकने वाले बैक्टीरिया के साथ जुड़ती हैं और मुँहासे पैदा करती हैं। यह चिकनी(ऑयली) त्वचा के परिणाम स्वरुप भी हो सकती हैं। दानों के खुजाने या फोड़ने से और चेहरे पर कुछ कृत्रिम सामग्री जिसके बारे में आपको ज्यादा नहीं पता हो का उपयोग करने से आप समस्या को बढ़ा देते हैं। बल्कि, आपकी त्वचा को स्वस्थ और मुँहासों से मुक्त रखने के लिए सरल हर्बल उपचारों का उपयोग करें।

Also read more articles on skincare:

For more articles on skincare, check out our skincare section. Follow us on Facebook and Twitter for all the latest updates! For daily free health tips, sign up for our newsletter. And to join discussions on health topics of your choice, visit our forum.