... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 6, 2020 10:37 AM IST
सर्दियों में चेहरे पर लाली रहेगी बरकरार अगर पिएंगे ये 3 अलग-अलग जूस, झुर्रियों से लेकर सिकुड़ती त्वचा भी होगी ठीक
glowing skin in winters: आपने अक्सर सुना होगा कि आप जो खाते हैं वहीं आपके शरीर पर दिखाई देता है और बिल्कुल सच है! ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जो भी खाते हैं वह आपके शरीर में दिखाई देता है, चाहे वह अंदरूनी रूप से या फिर बाहरी रूप से। अच्छे स्वास्थ्य के पहले लक्षणों में से एक है ग्लोइंग स्किन। आप जो कुछ भी खाते हैं, वह आपकी त्वचा पर सबसे पहले दिखाई देता है। आपने गौर किया होगा कि अगर आप अस्वास्थ्यकर प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो आपकी त्वचा सुस्त, शुष्क और डिहाइड्रेटेड दिखाई देती है। लेकिन अगर आप स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली फॉलो करते हैं तो आपकी त्वचा अलग ही दिखाई देगी।
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहे तो आपको अपनी डाइट में फलों और सब्जियों के रस को हमेशा शामिल करना चाहिए। ये जूस आपको चमकती त्वचा पाने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए बिना समय बर्बाद किए, आइए इन सौंदर्य उत्पादों के बारे में थोड़ा सा पढ़ें और सर्दियों में अपनी स्किन को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
अगर कोई ऐसी सब्जी है, जिसे हम सर्दियों में बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते तो वह है चुकंदर। आपका इसके रंग पर मत जाइए क्योंकि ये न केवल आपके सेहत को बनाए रखता है बल्कि आपमें खून भी बढ़ाता है। इसी कारण से इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस भी कहा जाता है। और यही कारण है कि चुकंदर का रस आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कुछ लोग हैं जो इस रस में गाजर डालना भी पसंद करते हैं। चुकंदर और गाजर का रस शरीर को डिटॉक्स करता है, क्योंकि चुकंदर में बीटाइन की मौजूदगी से स्वस्थ लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। गाजर भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं चुकंदर और गाजर दोनों ही सुपरफूड हैं, जो हमारे शरीर में सूजन को कम करते हैं।
इसके अलावा ये रस ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, और विटामिन ए और सी का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण आपको ग्लोइंग स्किन प्रदान करता है।
हरा सेब और अनार दोनों ही हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करते हैं, जिसका मतलब ये है कि आपको एक ही रस में इन दोनों फलों की शक्ति मिलती है! इसके साथ ही यह आपकी त्वचा की गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देता है।
अनार और हरा सेब, विटामिन सी, एंजाइम और अन्य एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है, जो आपकी त्वचा को ठीक कर चमक में सुधार करने का काम करता है। वास्तव में, यह विटामिन एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में भी काम करता है, जो मुंहासे और काले धब्बे को कम करने में आपकी मदद करता है।
आपने अक्सर सुना होगा कि अच्छे फेस पैक के लिए पपीते की कितनी जरूरत होती है, लेकिन आपको क्या लगता है कि सिर्फ फेस पैक से ही काम चलता है? आप इसका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस फल में एंजाइम होते हैं, जो आपकी त्वचा में चमक को बढ़ाने का काम करते हैं और आपकी स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, खीरा आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और नींबू एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है! इन सबके अलावा ये पेय आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और आपकी त्वचा को चमकदार रखता है।
अगर आप इन 3 जूस के बारे में अच्छे से जान चुके हैं तो फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? इन रसों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और ग्लोइंग स्किन को पाएं।