• हिंदी

मुंहासों से पाना है जल्दी छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

मुंहासों से पाना है जल्दी छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
मुंहासे दूर करने के घरेलू उपाय। © Shutterstock.

मुंहासे दूर करने के कई घेरलू उपचार अपनाते होंगे आप, पर अधिक लाभ नहीं होता होगा। हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो मुहांसों से आपको बहुत जल्द छुटकारा दिला देंगे। मुंहासों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

Written by Anshumala |Published : July 17, 2019 5:06 PM IST

मुंहासों की समस्या से अक्सर टीनएज युवक-युवतियां परेशान रहते हैं। कई बार ये समस्या 30 से ऊपर वालों में भी देखने को मिलती है। इसके लिए आप कई घेरलू उपचार करते होंगे, क्रीम लगाते होंगे पर हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो मुहांसों से आपको बहुत जल्द ही छुटकारा दिला देंगे।

मुंहासों को दूर करने के आसान घरेलू तरीके

1 बर्फ लगाने से मुंहासों के सूजन, दर्द और लालिमा से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप बर्फ का एक क्यूब लें। उसे धीरे-धीरे मुंहासों पर लगाकर सिकाई करें। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, बल्कि त्वचा की गंदगी को भी साफ करता है।

2 नींबू भी मुंहासों का उपचार करने के काम आता है। इसमें विटामिन सी अधिक होता है। नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में नि‍चोड़ लें। इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके अलावा मुंहासों को हटाने के लिए आप ताजे नींबू का जूस भी पी सकते हैं।

Also Read

More News

3 एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से चाय के पेड़ का तेल मुंह में दाने और मुंहासों के लिए एक बहुत ही अच्छा इलाज है। यह एक ऐसी दवा है, जिसकी सहायता से त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है।

Anti Aging Tips : एंटी एजिंग ऑयल जो रखें त्वचा को ताउम्र जवां

4 टूथपेस्ट से आप अपने दांत साफ करते हैं। यह मुंहासों को भी खत्म करता है। टूथपेस्ट तब सबसे ज्यादा प्रभावशाली है, जब आप बर्फ के साथ इसका प्रयोग काते हैं। कोशिश करें कि आप जेल पेस्ट को प्रयोग में न लाकर सफेद पेस्ट का प्रयोग करें।

5 गर्म पानी का भाप लेते हैं, तो इससे न केवल मुंहासे हटेंगे, बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आएगा। ज्यादातर पिंपल की समस्या गंदगी के कारण होती है।

6 एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। सीधे पिंपल पर लगाएं, आपको फायदा ही होगा।