Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
यदि आपने हाल ही में जिम ज्वाइन किया है, तो आप कसरत के बाद अपने चेहरे पर चमक देख खुद की खुशी रोक नहीं सकते। लेकिन कभी-कभी यह चमक बस थोड़ी ही देर के लिए हो सकती है और जल्द ही आपको अपने चेहरे पर ढेर सारे मुंहासे या ब्रेकआउट नज़र आ सकते हैं। लेकिन यह यह कसरत करने की वजह से होनेवाले पसीने के कारण नहीं होता। दरअसल यह आपके प्रोटीन सप्लीमेंट के कारण हो सकता है, विशेष रूप से व्हे प्रोटीन, जो आपकी त्वचा के साथ खिलवाड़ कर सकता है।
हालांकि ऐसी कोई विशेष स्टडी नहीं है, जो इस बात की पुष्टि कर सके कि व्हे प्रोटीन आपके मुंहासों की समस्या के लिए जिम्मेदार है, लेकिन यह उसका एक कारण हो सकता है
व्हे प्रोटीन और पिम्पल के बीच क्या सम्बंध है
व्हे प्रोटीन (Whey protein) जमाए गये या तोड़े हुए दूध के पानी या छास से बनता है, जो गाय के दूध का उप-उत्पाद होता है। कई बार डेयरी उत्पाद भी मुंहासों का एक कारण हो सकते हैं। ऐसी कई स्टडीज़ हैं जो बताती हैं कि व्हे और मुंहासे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
2017 की शुरुआत में एक स्टडी आयोजित की गयी जिसे जर्नल हेल्थ प्रमोशन पर्सेप्टिक (journal Health Promotion Perspective) में छापा गया। इस स्टडी में बताया गया कि व्हे प्रोटीन की वजह से गर्दन के आसपास और कभी-कभी चेहरे पर भी मुंहासें हो सकते हैं। जब पनीर या चीज़ बनाने के लिए दूध को जमाया या तोड़ा जाता है, तो इस प्रक्रिया में दूध से बचे हुए पानी को व्हे के रूप में जाना जाता है। इस व्हे में इंसुलिन ग्रोथ फैक्टर-1 (आईजीएफ-1) नामक एक एक हार्मोन होता है जो हमारी मांसपेशियों को तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता है। स्टडी में यह बताया गया है कि पोषक व्हे की खुराक जिसे जिम जाने वाले या बॉडीबिल्डर लेते हैं उसके कॉन्स्ट्रेशन में 6 से 12 लीटर का दूध होता है। जबकि आईजीएफ-1 वास्तव में मांसपेशियों के निर्माण और उनको टोनअप करने में मदद करता है। पिम्पल्स के अलावा व्हे प्रोटीन से कुछ आर समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे-
• यह अधिक तेल बनाने के लिए एड्रेनाइल ग्लैंड्स को उत्तेजित करता है।
• यह त्वचा के छिद्र को बंद कर देता है जिसकी वजह से पिम्पल होते हैं।
परिणाम- पिम्पल- ब्रेकआउट चेहरे और गर्दन पर अधिक दिखाई देते हैं। हालांकि, स्टडी में यह भी पता चला कि जब डायट पर ध्यान दिया जाता है और नियमित रूप से डायट का पालन किया जाता है, तो मुंहासों की संख्या कम होने लगती है। ‘ज़्यादातर प्रोटीन सप्लीमेंट्स क्रेंदित डेयरी उत्पाद हैं जिन्हें दूध से बनी बाकी चीज़ों की तरह ही पचाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसकी वजह से पेट में गड़बड़ी, एलर्जी, रैशेज़ और त्वचा रोग हो सकते हैं।’ डॉ. आय. के. रामचंदानी, डायरेक्टर ऑफ डर्मटॉलजी, जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
आप क्या कर सकते हैं?
अपने डायट एक्सपर्ट से बात करें और अपने भोजन और प्रोटीन की जांच करें। यदि प्रोटीन की खुराक लेने से लगातार पिम्पल की समस्या होती है, तो मदद के लिए अपने डर्मटॉलजिस्ट से बात करें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock
संदर्भ- [1]Cengiz, F. P., Cemil, B. C., Emiroglu, N., Bahali, A. G., & Onsun, N. (2017). Acne located on the trunk, whey protein supplementation: Is there any association?. Health Promotion Perspectives, 7(2), 106.