Acne Treatments for brides : शादी के दिन नहीं रहेंगे चेहरे पर एक भी मुंहासे, आजमाएं ये टिप्स

शादी के दिन नहीं चाहती हैं कि चेहरे पर एक भी मुंहासे और दाग-धब्बे नजर आएं, तो आजमाएं ये टिप्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 24, 2019 5:25 PM IST

शादी का सीजन है, ऐसे में हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत और हटकर नजर आए। इसके लिए दो महीने पहले से ही शॉपिंग, कपड़ों, गहनों की खरीदारी तो शुरू हो ही जाती है, साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी कई प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना शुरू कर देती हैं। कुछ लड़कियों के चेहरे पर मुंहासे (Acne Treatment for Brides) इतने होते हैं कि वो इसके लिए कई घरेलू फेसपैक, ब्यूटी ट्रीटमेंट आदि करवाने लगती हैं।

कई बार तो शादी के दो दिन पहले ही एक मुंहासे या दाग-धब्बे (tips to get rid of acne before wedding) चेहरे पर आ जाए, तो होने वाली दुल्हन परेशान हो उठती है। यदि आपकी भी शादी होने वाली है और चाहती हैं कि शादी के दिन चेहरा बेदाग और खिला-खिला नजर आए, तो पिंपल्स से बचने के लिए कुछ तरीके आजमा सकती हैं। जानें, शादी से पहले मुंहासों से आप कैसे कम समय में आसानी से पा सकती हैं छुटकारा (Acne Treatment for Brides)...

आइस क्यूब

चेहरे पर एक भी मुंहासे हो गए हैं, वह भी शादी के एक-दो दिन पहले ही, तो आइस क्यूब से छुटकारा पा सकती हैं। बर्फ के एक-दो टुकड़े को मुलायम कपड़े में बांध लें। इस मुंहासे वाली जगह पर रखें। थोड़ी देर के लिए रुकें। बर्फ से मुंहासों के कारण होने वाली सूजन, लालपन खत्म होता है।

Beauty Tips : हाथों-पैरों को रखना है कोमल, तो अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

टूथपेस्ट

एक कॉटन में बिना जेल वाला टूथपेस्ट लगाएं। इसे मुंहासों पर रखें। रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। इससे मुंहासे सूख जाएंगे। टूथपेस्ट में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो चेहरे पर दाग भी नहीं होने देगा।

एप्पल साइडर विनेगर

एक कप लें। उसमें एक चौथाई कप पानी और एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। कॉटन को इसमें डुबाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इससे मुंहासे जल्दी सूख (tips to get rid of acne before wedding) जाते हैं।

Ashwagandha for Skin Care : त्वचा के दाग-धब्बे दूर करता है अश्वगंधा, जानें स्किन पर होने वाले इसके लाभ

खीरा

मुंहासों पर खीरे का पेस्ट लगाएं। इसे 15 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। खीरे में विटामिन ए, सी एवं ई होते हैं, जो त्वचा पर और मुंहासे निकलने से रोकते हैं।

दालचीनी और नींबू

एक चम्मच दालचीनी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, जहां मुंहासा हुआ है। रात भर यूं ही लगा रहने दें। सुबह जब आप चेहरा पानी से साफ करेंगी, तो मुंहासा हल्का हुआ नजर आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source