
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 25, 2020 9:28 PM IST
Acne Problem: पिम्पल्स स्किन पर जितने ख़राब दिखते हैं। उतना ही ये लोगों को दुखी भी कर जाते हैं। क्योंकि, लोगों को पिम्पल्स और एक्ने जैसी समस्याओं की वजह से बहुत अधिक मानसिक तनाव होता है। लोगों का आत्मविश्वास एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स की वजह से बहुत कम हो जाता है। एक्ने की परेशानी धीरे-धीरे त्वचा के एक बड़े हिस्से तक भी फैल सकती है। इसीलिए, इन्हें कंट्रोल करना आवश्यक है। घर पर आप पिम्पल्स और एक्ने की समस्या को कम करने के लिए नैचुरल इसेंशियल ऑयल्स की मदद ले सकते हैं। (Acne Problem natural remedies in hindi), जोजोबा ऑयल, टी ट्री ऑयल और लैवेंडर ऑयल जैसे कई इसेंशियल ऑयल्स ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। स्किन की ड्राईनेस, डार्क स्पॉट्स के अलावा पिम्पल्स और एक्ने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यहां पढ़ें मुहांसों और एक्ने की समस्या पर असरदार 2 इसेंशियल ऑयल्स के बारे में और जानें उन्हें त्वचा पर लगाने का सही तरीका भी। (Skin Care Tips for Acne prone skin )
पिम्पल्स (Pimples) और एक्ने को कम करने के लिए लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) का इस्तेमाल करें। इस नैचुरल तेल में, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो, त्वचा में छिपे पिम्पल्स बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करते हैं। लैवेंडर ऑयल लगाने से, स्किन पर होने फोड़े-फुंसी और त्वचा की सूजन भी कम होती है। तो, वहीं चेहरे पर पिम्पल्स के साथ त्वचा लाल होने की समस्या भी कम होती है।
स्किन प्रॉब्लम्स से आऱाम पाने के लिए टी ट्री ऑयल बहुत ही उपयोगी है। यह त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाता है। टी ट्री ऑयल में विभिन्न एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं। जिनसे, पिम्पल्स, एक्ने, बॉइल्स और डार्क स्पॉट्स जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। इसीलिए एंटी-पिम्पल प्रॉडक्ट्स मे टी ट्री ऑयल को मिलाया जाता है।