
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 4, 2020 11:30 AM IST
एसिडिटी से राहत के लिए तुलसी है घरेलू उपाय।
Tulsi leaves for Acidity: एसिडिटी (Acidity) की परेशानी होने पर तुलसी के पत्ते काम आ सकते हैं। क्योंकि, तुलसी के पत्तोंं (Tulsi leaves) के सेवन से एसिडिटी से राहत मिलती है। जैसा कि, भारतीय परिवारों में तुलसी को बहुत अधिक सम्मान और अहमियत दी जाती है। इसके पीछे तुलसी के औषधिय गुण ही हैं कि तुलसी का पौधा ज़्यादातर घरों में मौजूद होता है। (Tulsi leaves for Acidity in hindi)
Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते
अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। क्योंकि, काम की भागौड़ के बीच लोग सही समय पर और हेल्दी चीज़ें नहीं खा पाते। इससे, पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी ही एक परेशानी एसिडिटी भी है। एसिडिटी की वजह से खट्टी डकारों, पेट में दर्द और बेचैनी होने लगती है। साथ ही साथ इसका असर स्किन, आंखों और पूरी तबियत पर पड़ता है।
Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका
ऐसे में नैचुरली एसिडिटी (Acidity home remedies) कम करने के लिए तुलसी का सेवन किया जा सकता है। यह असरदार होने के साथ-साथ सेफ भी है। क्योंकि, इसके सेवन के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते। तुलसी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर फेंकने में मदद करती है। साथ ही पेट में एंजाइम्स बनने की प्रक्रिया भी तेज़ करती है। जिससे, एसिडिटी कम होने लगती है।
Lemon Side-Effect: सुबह खाली पेट पीएंगे बहुत ज़्यादा नींबू पानी, तो होगी हार्टबर्न की शिकायत