Advertisement

Gas medicine tablet: गैस व एसिडिटी की दवाओं से होते हैं ये नुकसान, जान लें ये फैक्ट्स

pantocid dsr uses in hindi: पेट में गैस औस एसिडीटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और एक बार डॉक्टर नें जो दवा लिख दी उसे वो जब भी परेशानी होती है खाते रहते हैं।

Written By akhilesh dwivedi
Updated : May 25, 2022 5:33 PM IST

गैस व एसिडिटी की परेशानी में कब खानी चाहिए दवाएं ? ©Shutterstock.

पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। एक बार डॉक्टर ने जो दवा लिख दी उसे वो जब भी गैस व एसिडिटी की परेशानी होती है खाते रहते हैं। कुछ लोगों में तो इसे रेगुलर उपयोग करने की आदत पड़ जाती है। अगर आप भी Pan-40 और Razo-D जैसी दवाओं का सेवन लगातार करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोगो पेट से संबंधी दवाओं का उपयोग लगातार करते हैं उनके पेट में बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। गैस व एसिडिटी से रहते हैं परेशान ? आंत की सफाई में है समाधान…अपनाएं ये उपाय।

आंत के बैक्टीरिया पर गैस-एसिडिटी की दवा का असर 

बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन की वजह से लगातर दस्त में गड़बड़ी और बड़ी आंत में संक्रमण या इंफेक्शन की की समस्या होने लगती है। बड़ी आंत में क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल कोलाइटिस (Clostridium difficile colitis) का संक्रमण बढ़ जाता है, जिसे सी-डिफ के नाम से जाना जाता है। सी-डिफ के संक्रमण से बड़ी आंत में जीवाणुओं का विघटन होने लगता है। कुछ मामलों में अधिक एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल की वजह से भी होता है।

Advertisement

गैस की समस्या से हैं परेशान, आज से ही आजमाएं ये नेचुरल तरीके।

इस परेशानी में एक बात और शोध में आयी है कि इस परेशानी में अगर गैस व एसिडिटी की दवाओं को दिया जाता है तो सी-डिफ का संक्रमण बढ़ने लगता है। शोध में इस बात का सीधा पता लगा कि गैस की दवाओं के सेवन से सी-डिफ का खतरा बढ़ जाता है। शोध के बारे में अगर कहा जाय तो यह शोध जामा इंटर्नल मेडिसिन मेें किया गया था। गैस-कब्ज-एसिडिटी से पाना है छुटकारा तो रोजाना करें यह योगासन।

Advertisement

इसमें शोध दल ने लगभग 7,703 मरीजों के सी-डिफ के 16 शोधों का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पेट में गैस बनने से रोकने वाली दवाओं का विश्लेषण भी किया। इसमें ओपेराजोल, हिस्टामाइटन 2 रानिटिडाइन जैसे दवाएं भी आम तौर पर दी जाती है।

पेट साफ नहीं होता है तो इन चीजों का सेवन कर दें बंद।

सप्ताह में एक दिन दही तो एक दिन पनीर क्यों है जरूरी ?

टमाटर सिर्फ सलाद और सब्जी में खाते हैं ? इसके जूस के फायदे चौकाने वाले हैं।

डिप्रेशन और आपके मोबाईल फोन का आपस में क्या संबंध है ?

मच्छर भगाने वाले टीवी के बारे में जानते हैं ? जानें फैक्ट्स।

रोजाना कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कैसे निर्धारित करें ? फायदे और नुकसान।

About the Author

... Read More