हमारे देश में त्यौहारों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्री दुर्गा पूजा दशहरा के बाद अब ईद दीपावली और भाई दूज जैसे पर्व आने वाले हैं। त्यौहार के मौसम (festive season) में हर घर में पकवान और स्पेशल डिशेज बनती हैं। क्योंकि हमारे देश के लोग मीठा और डीप फ्राई चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए किसी अवसर पर इन्हें बनाया जाता है। लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि इन चीजों के सेवन से गैस एसिडिटी (acidity) कब्ज और फूड प्वॉइजिनिंग होना भी कॉमन होता है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो फेस्टिव सीजन