Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के समय में में पेट में गैस बनना बहुत आम बात हो गई है। लोगों की बिगड़ती दिनचर्या, अनहेल्दी फुड और सुस्त लाइफस्टाइल पेट में बार-बार गैस बनने की समस्या के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिसको भी यह समस्या होती है उसका पेट या आंत बार-बार गैस के बनने से फूलने लगती है। कई बार इसकी वजह से सीने में दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है और उल्टियां तक आने लगती है। इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
अगर आप भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं और इसका इलाज तलाश रहे हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है । पेट की गैस की अचूक दवा आपकी रसोई में ही मौजूद है। पेट की गैस का तुरंत इलाज करने के लिए इसका आप इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही अपने आहार में कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रख सकते हैं। इसके साथ ही पेट की गैस को दूर करने के लिए हम आपको बताते हैं ऐसे 7 घरेलू नुस्खे जो गैस से जुड़ी समस्याओं से लोगों को राहत दिला सकते हैं ।
जीरा पानी गैस की परेशानी में का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। जीरा में आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है और गैस के अधिक निर्माण को रोकता है।
गैस की परेशानी को दूर करने के लिए हींग को को काफी असरदार माना जाता है। आप आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिला लें और पेट की गैस को कम करने के लिए इसे पीएं। इससे आपको तुरंत गैस से राहत मिलेगी।
अदरक को कई रोगों में इस्तेमाल किया जाता है। अदरक का इस्तेमाल आप पेट की गैस दूर करने के लिए भी कर सकते है क्योकिं पेट की गैस से राहत पाने के लिए अदरक काफी असरदार माना जाता हैं। आप बिना दूध की चाय भी
पी सकते हैं।
अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को करता नियंत्रित करता है और खाने के पाचन में मदद करता है।
तुलसी के पत्तों में कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो आपको एसिडिटी से तुरंत राहत दिलवाने में आपकी मदद करता हैं। इसके लिए आपको केवल तुलसी के तीन से चार पत्ते लेकर इन्हें खा लेना हैं। इसके अलावा आप चाहें तो गरम पानी में भी इन्हें डालकर इनका सेवन कर सकते हैं।
केले का इस्तेमाल लंबे समय से एसिडिटी या गैस से राहत पाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि केले को अंदर प्राकृतिक एंटासिड होता है जो एसिड रिफ्लक्स को में कम करने में सहायता कर सकता है। गैस से राहत पाने के लिए आप रोजाना एक केले का सेवन कर सकते हैं।
गैस की परेशानी को दूर करने के लिए जीरे को को काफी असरदार माना जाता है।जीरा एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप में जाना जाता है। यह ना केवल पाचन की दिक्कतों को दूर करता है बल्कि यह पेट दर्द से भी राहत दिलाता है। भोजन के बाद भुने हुए जीरे को एक गिलास पानी में डालकर पीने से आपको लाभ मिल सकता है।
नोट- यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें।