... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 6, 2019 10:30 AM IST
अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करते हैं तो भी गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। गैस और एसिडिटी की परेशानी जितना खान-पान से जुड़ी है उतना ही आपके शारीरिक श्रम पर भी निर्भर है। ©Shutterstock
गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या भारत में बहुत आम है. पेट में किसी तरह की परेशानी होती है तो हम दवाओं पर निर्भर होने लगते हैं. दवाओं से पेट की बीमारियां ठीक होने की जगह और परेशानी बढ़ाने लगती हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो तो गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या की समस्या होने लगती है। गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करने वाली है। गैस की परेशानी कई बार एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि न करने की वजह से भी होती है। अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करते हैं तो भी गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
गैस और एसिडिटी की परेशानी जितना खान-पान से जुड़ी है उतना ही आपके शारीरिक श्रम पर भी निर्भर है। हम यहां पर कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करके एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करती हैं।
साइकिल चलाकर आप अपनी हेल्थ और फिटनेस तो ठीक रखते ही हैं साथ में अपने पाचन तंत्र को भी ठीक रखते हैं। अगर आपको गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या है तो आपको रोजाना साइकिल चलानी चाहिए। साइकिल चलाने से शरीर का स्टेमिना भी बढ़ता है और फिटनेस लेवन हाई होता है। पाचन की किसी तरह की समस्या है तो आपको रोजाना साइकिल चलाना चाहिए।
तेज गति से पैदल चलने की एक्सरसाइज के बारे में आप सब पढ़ते ही रहते हैं लेकिन तेज गति से पैदल चलने वालों को गैस और एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है। गैस, अपच या कब्ज जैसी परेशानी से परेशान रहते हैं तो आपको रोजाना कम से कम 5000 कदम तेज गति से पैदल चलना चाहिए। वैसे अगर आपकी उम्र 40 से कम है तो आप रोजाना 12 हजार कदम तक पैदल चल सकते हैं।
कब्ज, एसिडिटी और गैस दूर करने के लिए इसबगोल की भूसी खाने के तरीके क्या हैं ?
पेट की मांसपेशियों में जब भी कमजोरी आती है तो पाचन तंत्र भी खराब रहने लगता है। अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या है तो आपको क्रंचेज एक्सरसाइज को रोजाना करना चाहिए। क्रंचेज एक्सरसाइज ऐसी एक्सरसाइज है जो पेट के मोटापे को भी कम करने का काम करती है।
गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज में सबसे ज्यादा योग का नाम आता है लेकिन अगर आप योग नहीं करते हैं तो रोजाना गहरी सांस लेने की आदत डाल लेनी चाहिए। दिन में कम से कम दो बार आप गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज कुछ मिनटों तक जरूर करें। पेट की किसी भी तरह की परेशानी अगर आपमें है तो आपको रोजाना गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए।
पाचन तंत्र व आंत की समस्या को दूर करना हैं तो अपनाएं ये उपाय।
IBS अर्थात पाचन तंत्र करता है हमेशा परेशान तो अपनाएं ये डाइट चार्ट।