Advertisement

फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)

Read in: English

शरीर की कोशिकाएं पुरानी या क्षतिग्रस्त होन पर नष्ट होने लग जाती हैं। लेकिन कुछ मामलों में कोशिकाओं की संख्या असाधारण रूप से बढ़ने लगती हैं और इस कारण से ट्यूमर व अन्य जटिलताएं विकसित हो जाती हैं। कोशिकाओं की संख्या असाधारण रूप से बढ़ने की स्थिति को कैसर के नाम से जाना जाता है। जब फेफड़ों में कोशिका विभाजन असामान्य रूप से तेज हो जाता है और कोशिकाओं की संख्या बढ़ने लगती है, तो यह स्थिति लंग कैंसर के रूप में विकसित हो जाती है। फेफड़ों का कैंसर आमतौर पर लगातार खांसी और सांस फूलने जैसी समस्याओं को रूप में विकसित होता है। धूम्रपान करने वाले व अन्य विषाक्त पदार्थों व गैसों के संपर्क में आने वाले लोगों को फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। फेफड़ों के कैंसर का समय पर इलाज करना जरूरी होता है और ऐसा न करने पर कई जटिलताएं विकसित हो सकती हैं। लंग कैंसर के इलाज में दवाएं (कीमोथेरेपी), रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी आदि शामिल हैं।

Also Read

लंग कैंसर के प्रकार

फेफड़ों में होने वाले कैंसर के प्रमुख रूप से दो प्रकार हैं, जिन्हें स्मॉल-सेल लंग कार्सिनोमा और नॉन स्माल-सेल लंग कार्सिनोमा के नाम से जाना जाता है। इनके बारे में निम्न जानकारियां दी हुई हैं -

फेफड़ों के कैंसर की स्टेज

फेफड़ों के कैंसर की गंभीरता के आधार पर उसके चरण निर्धारित किए जाते हैं, जिनमें बारे में निम्न बताया गया है -

लंग कैंसर के लक्षण

फेफड़ों में होने वाले कैंसर का कोई भी प्रकार हो लेकिन इसके विकसित होने के शुरुआती लक्षण आमतौर पर एक जैसे ही रहते हैं। अधिकतर मामलों में फेफड़ों के कैंसर की अंतिम स्टेज में ही इससे लक्षण विकसित होना शुरू होते हैं। फेफड़ों के कैंसर के दौरान आमतौर पर निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं -

यदि समय पर इसकी जांच न की जाए तो लंग कैंसर जानलेवा हो सकता है, इसलिए यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

फेफड़ों के कैंसर के कारण

लंग कैंसर किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि कुछ कारक हैं, जो आपको फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बढ़ा देते हैं -

फेफड़ों के कैंसर का निदान

लंग कैंसर का निदान करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज के लक्षणों की जांच करते हैं और अन्य शारीरिक परीक्षण भी करते हैं। यदि इस दौरान डॉक्टर को लगता है कि आप लंग कैंसर से ग्रसित हो सकते हैं, वे इसकी पुष्टि करने के लिए निम्न टेस्ट कर सकते हैं -

फेफड़ों के कैंसर का इलाज

लंग कैंसर का इलाज उसके प्रकार, स्टेज और वह फेफड़ों में किस जगह विकसित हुआ है आदि पर निर्भर करता है। लंग कैंसर के इलाज में निम्न उपचार विकल्प शामिल हैं -