Advertisement

घुटने में दर्द (Knee pain)

Read in: English

घुटने या उसके आसपास की किसी भी संरचना में दर्द होना ही घुटने का दर्द कहलाता है। घुटने नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला शरीर का जोड़ है और इसके दर्द का समय पर इलाज न करने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

Also Read

घुटने का दर्द क्या है

घुटने के जोड़ या उसके आसपास के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द को घुटने का दर्द कहा जाता है। यह एक आम समस्या है, जो बच्चों से बुजुर्गों तक किसी भी उम्र में हो सकती है। घुटने के दर्द के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें शारीरिक रोगों से लेकर चोट लगना आदि शामिल है। घुटने का जोड़ कई हड्डियों, कार्टिलेज, टेंडन और लिगामेंट आदि कई अलग-अलग प्रकार की संरचनाओं से मिलकर बना होता है। यदि इनमें से कोई भी हिस्सा प्रभावित होता है, तो उससे घुटने में दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं घुटने के आसपास की संरचना में किसी प्रकार की क्षति या बीमारी होना भी घुटने के दर्द का कारण बन सकता है। इसके कुछ मामले गंभीर नहीं होते हैं और उनका घर पर ही इलाज हो जाता है, जबकि अन्य इतने गंभीर भी हो सकते हैं जिनका इलाज करने के लिए सर्जरी कराने की आवश्यकता पड़ सकती है। घुटना शरीर के प्रमुख जोड़ों में से एक है, जिस पर शरीर का वजन पड़ता है। घुटने में दर्द या अन्य किसी समस्या का इलाज जल्द से जल्द करना बेहद जरूरी होता है, इसे नजरअंदाज करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

घुटने में दर्द के लक्षण

घुटने का दर्द स्वयं एक लक्षण होता है, हालांकि, इसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जो आमतौर पर रोग की गंभीरता और उसके अंदरूनी कारणों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, घुटने में दर्द के साथ आमतौर पर निम्न लक्षण देखे जाते हैं -

इसके साथ ही कुछ लोगों को घुटने के साथ-साथ टांगों के कुछ हिस्सों में भी दर्द होने लगता है, जिनमें प्रमुख रूप से जांघ व पिंडली आदि शामिल हैं। डॉक्टर को कब दिखाएं? घुटने का दर्द कई बार किसी गंभीर समस्या के लक्षण के रूप में विकसित होता है, इसलिए डॉक्टर से दिखाना बेहद आवश्यक है। इसलिए यदि आपको निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें -

घुटने में दर्द के कारण व जोखिम कारक

घुटने में दर्द के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं - घुटने में चोट लगना घुटने में मौजूद हड्डियों, लिगामेंट, कार्टिलेज और टेंडन आदि में क्षति के कारण भी दर्द हो सकता है, जिनमें निम्न शामिल हैं -

घुटने में दर्द का कारण बनने वाले रोग निम्न कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो घुटने में दर्द का कारण बन सकती हैं - घुटने में दर्द के जोखिम कारक निम्न कुछ कारक हैं, जो घुटने में दर्द होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं -

घुटने में दर्द की रोकथाम

घुटने में दर्द कई बार अचानक से या किसी दुर्घटना के दौरान लगी चोट के कारण होता है और ऐसी स्थितियों में इसकी रोकथाम करना संभव नहीं होता है। हालांकि, कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है -

घुटने में दर्द का निदान

घुटने के दर्द का निदान डॉक्टर आसानी से कर लेते हैं, हालांकि, कई बार इसके अंदरूनी कारणों का पता लगाने में थोड़ी मुश्किल हो जाती है। डॉक्टर सबसे पहले घुटने को करीब से देखते हैं और इस दौरान सूजन व लालिमा का पता लगाते हैं। साथ ही आपको घुटने को मोड़ने व हिलाने को कहा जाता है, ताकि जोड़ में हुई जकड़न आदि का पता लगाया जा सके। इसके अलावा कुछ टेस्ट भी किए जा सकते हैं, जो घुटने में दर्द के कारण का पता लगाने में मदद करते हैं -

घुटने में दर्द का इलाज

घुटने के दर्द का इलाज पूरी तरह से उसके अंदरूनी कारण और स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है। हालांकि, निम्न कुछ प्रमुख उपचार विकल्प हैं, जिनकी मदद से घुटने में दर्द का इलाज किया जाता है -

हालांकि, यदि घुटने का दर्द गंभीर नहीं है, तो इसका इलाज फिजियोथेरेपी, योग और एक्सरसाइज से भी किया जा सकता है। साथ ही अन्य दवाओं या उपचार विकल्पों के साथ भी इन्हें इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

घुटने में दर्द की जटिलताएं

घुटने में दर्द के कारण होने वाली जटिलताएं भी आमतौर पर दर्द की गंभीरता और स्थिति के अंदरूनी कारण पर निर्भर करती हैं। हालांकि, यदि घुटने का दर्द गंभीर नहीं है, तो यह निश्चित समय के बाद ठीक हो जाता है और इससे कोई जटिलता नहीं होती है। वहीं यदि यह गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या अन्य किसी बीमारी के कारण हुआ है, तो आपको जीवनभर कई जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें निम्न शामिल हैं -