
दुनिया भर में लोग अपना दिन कॉफी या चाय जैसे ताज़ा और गर्म पेय के साथ शुरू करते हैं। सुबह कैफीन लेने से सुबह की सुस्ती दूर हो जाती है, और आपके दिमाग को तरोताज़ा कर देता है और आपके अंगों को तुरंत काम करने का आदेश देता है। लेकिन सुबह चाय और कॉफी पीना एक लत भी हो सकती है या बन सकती है और यह आपको ऊर्जा देने का छलावा झूठा अनुभव करी सकती है। इसे हाई बीपी, हृदय संबंधी समस्याओं, वजन बढ़ने, मिनरल्स की कमी, कम ऊर्जा और चिंता जैसी समस्याओं के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको सुबह कुछ ऐसा पीने को मिले जिससे आपको शक्ति और ताज़गी दोनों मिले, तो ये रहीं वह 5 हेल्दी चीज़ें जो आप कॉफी या चाय की जगह पर पी सकते हैं।

बनाना स्मूदीज़: केले में बहुत नैचुरल मिठास जैसे कि ग्लूकोज़ और फ्रुक्टोज़ होते हैं, जो सुबह आप को फुर्तिला महसूस करा सकते हैं। अगर आपके लिए सुबह-सुबह स्मूदीज़ बनाना मुश्किल काम लग रहा है, तो आप इसकी बजाय पूरा फल खा सकते हैं।

ऐप्पल स्मूदीज़: केले की तरह, सेब में फ्रुक्टोज जैसी प्राकृतिक शक्कर काफी ज़्यादा होती है और यह सुबह में कॉफी की तुलना में बेहतर हो सकता है।

नारियल का पानी: यह एक पौष्टिक पेय है। नारियल का पानी एक हाइड्रेटिंग इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा हुआ है। इसीलिए कॉफ़ी को छोड़िए, सुबह-सुबह ऊर्जा चाहिए तो नारियल का पानी पी सकते हैं।

प्रोबायोटिक्स: अपने गट का ख्याल रखते हुए आप सुबह-सुबह प्रोबायोटिक्स पी सकते हैं। इसमें अच्छे बैक्टेरिया होते हैं। यह दही में मिलाकर बनाया जाता है और इसे आप बेरीज़ या एक गिलास कोंबुचा (kombucha) में मिलाकर पी सकते हैं।

पानी: 8-घंटे की नींद के बाद आपके शरीर में सुबह पानी की कमी हो जाती है। अपने आप का ध्यान रखें और सुबह खाली पेट एक बोतल पानी पीएं।